Move to Jagran APP

Himachal News: पांवटा साहिब में दर्दनाक घटना, यमुना में नहाने उतरे पंजाब के दो युवकों की डूबने से मौत; एक लापता

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब (Paonta Sahib) से दर्दनाक घटना सामने आई है। दो पंजाब के युवकों की यमुना में डूबने से मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर सर्च अभियान जारी रखे हुए हैं। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर हैं। यह हादसा पांच बजे के आसपास यमुना घाट के पास हुआ। बताया गया कि दो तीन लोग नदी में डूब गए हैं।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Fri, 31 May 2024 08:41 PM (IST)
Hero Image
पांवटा साहिब में दर्दनाक घटना, यमुना में नहाने उतरे पंजाब के दो युवकों की डूबने से मौत

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा में बहने वाली यमुना नदी में शुक्रवार शाम को बड़ा हादसा हुआ। जहां प्रचंड गर्मी से निजात पाने यमुना नदी में नहाने उतरे पंजाब के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। जबकि एक अन्य युवक खबर लिखे जाने तक लापता था। जिसकी तलाश की जा रही हैं।

पांवटा साहिब पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय गोताखोरों ने दो युवकों के शव नदी से निकाल लिए हैं। जबकि तीसरे का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है।

सर्च अभियान जारी

पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर सर्च अभियान जारी रखे हुए हैं। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर हैं। यह हादसा पांच बजे के आसपास यमुना घाट के पास हुआ। बताया गया कि दो तीन लोग नदी में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दो शवों को नदी से बाहर निकाल लिया है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच, एक जून को जरूर डालें वोट...'; CM की हिमाचल जनता से अपील

पांवटा साहिब पुलिस ने शुरू की घटना की जांच

मृतकों की पहचान धरेंद्र सिंह सैनी पुत्र श्याम सिंह, मकान नंबर 1013 रोजवुड विला बरवाला रोड़ सेक्टर 9 डेराबस्सी जिला मोहाली पंजाब और अभिषेक शर्मा पुत्र रमेश कुमार निवासी गुलाबगढ़ डेराबस्सी जिला मोहाली पंजाब के तौर पर हुई है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: ऊबड़-खाबड़ पहाड़... कंटीले रास्ते, पर नहीं रुके पोलिंग टीम के कदम; 15 KM चलकर पहुंचे मतदान केंद्र

पांवटा साहिब पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। उधर पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी पुलिस टीम घटनास्थल पर है, दो लोगों के शव नदी से निकाल लिए हैं। तीसरे की तलाश जारी हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।