Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Solan News: सोलन के किसानों ने बनाया नया रिकॉर्ड, मंडियों में बिका रिकॉर्ड तोड़ धान; 11 करोड़ के पार पहुंचा कारोबार

सोलन के किसानों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। अनाज मंडियों का कारोबार 11 करोड़ पार कर गया है। इस बार किसानों की धान की फसल काफी अच्छी रही है और कई किसानों को लखपति बना दिया है। जिला के नालागढ़ और बददी मैदानी क्षेत्रों में किसान काफी मात्रा में धान की पैदावार करते हैं और ऐसे में निगम ने पहली बार दो अनाज मंडिया खोलने का फैसला लिया था।

By Suneel Kumar SharmaEdited By: Himani SharmaUpdated: Sat, 02 Dec 2023 01:30 PM (IST)
Hero Image
सोलन के किसानों ने बनाया नया रिकॉर्ड

सुनील शर्मा, बीबीएन (सोलन)। प्रदेश के औद्योगिक नगर बददी व नालागढ़ में पहली बार नागरिक आपूर्ति निगम ने दो अनाज मंडियों को शुरू किया था। दोनों ही अनाज मंडियों में किसानों ने रिकॉर्ड तोड़ धान की फसल बेची है और लाखों रुपयों की आमदनी की है। निगम की मानें तो जिन किसानों के पास पर्याप्त मात्रा में धान उपलब्ध था, उन्हें 10-10 लाख रुपये की पेमेंट निगम की तरफ से की गई है।

कई किसान बने लखपति

ऐसा पहली बार हुआ है जब निगम की दो अनाज मंडियों का कारोबार 11 करोड़ पार कर गया है। इस बार किसानों की धान की फसल काफी अच्छी रही है और कई किसानों को लखपति बना दिया है।

जिला के नालागढ़ और बददी मैदानी क्षेत्रों में किसान काफी मात्रा में धान की पैदावार करते हैं और ऐसे में निगम ने पहली बार दो अनाज मंडिया खोलने का फैसला लिया था। हालांकि इससे पहले कई किसान निकटवर्ती पंजाब राज्य में लगी अनाज मंडियों में अपना धान बेचने पहुंच जाते थे।

यह भी पढ़ें: Himachal News: 'महापौर चुनाव लिए भाजपा ने दिया विधायकों को मताधिकार, हम तो पालन कर रहे', BJP पर जमकर बरसे सीएम सुक्खू

1045 किसान पहुंचे मंडी

सब्जी मंडी नालागढ़ और वेयर हाउस मलपुर में इस वर्ष दो अलग अलग मंडिया लगाई गई थी। नालागढ़ की मंडी इस वर्ष अक्टूबर माह से अब तक 502 किसान अपनी 22,414 क्विंटल धान लेकर पहुंचे। वहीं वेयर हाउस मलपुर में स्थापित की गई अनाज मंडी में 543 किसान अपनी 27,927 क्विंटल धान लेकर निगम के पास पहुंचे।

निगम ने केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मूल्य 2203 के हिसाब से किसानों की धान की खरीद की। किसानों की धान का निगम ने 11 करोड़ सात लाख 69077 हजार रुपये प्रदान किए हैं। यह पैसा सीधा किसानों की जेबों में गया है, जबकि इससे पहले कई बार बिचौलिये किसानों के लाभ को खत्म कर देते थे।

पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड टूटे

ऐसा काफी अरसे के बाद हुआ है जब किसानों की धान की पैदावार भी अच्छी हुई है और उन्हें दाम भी अच्छे और सीधा जेब में मिले हैं। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। पिछले वर्ष नालागढ़ और बददी के लिए निगम ने एक ही मंडी लगाई थी, जिसमें 19,500 क्विंटल धान निगम ने किसानों से खरीदा था और वहीं नालागढ़ में एक अन्य एजेंसी ने भी करीब 14,500 क्विंटल धान खरीदा था, जो इस वर्ष के कारोबार से काफी कम है। हालांकि अब भी यह कारोबार 26 दिसंबर तक चल रहा है, लेकिन अभी अधिकतर किसान अपना धान बेच चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal में बनी 24 दवाएं गुणवत्ताहीन, देशभर की 61 दवाओं के सैंपल फेल; स्टॉक वापस मंगवाने का आदेश

अनाज मंडी में पहुंचे 1045 किसान

अनाज मंडी मलपुर के प्रभारी जसवीर सिंह व कुंज शर्मा ने बताया कि इस वर्ष नालागढ़ बददी की अनाज मंडी में 1045 किसान पहुंचे हैं। किसानों ने करीब 50341 क्विंटल धान का कारोबार निगम के साथ किया है। इस धान की करीब 11 करोड़ से अधिक की रकम किसानों को सीधा निगम की तरफ से प्रदान की गई है। वहीं पिछले वर्ष करीब दोनों स्थानों से 34 हजार क्विंटल का ही कारोबार हो सका था और छह करोड़ तक ही कारोबार पहुंच पाया था।