Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: पिंजौर-बद्दी फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू, 296 करोड़ का मुआवजा बांटा गया

हरियाणा के पिंजौर से हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ के लिए बनाए जा रहे फोरलेन हाइवे का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो चुका है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण व मुआवजे के लिए टीम भी बनाई गई है और करीब 600 घरों को गिराया जाना है। इसके साथ गिराए जा चुके घरों के मालिक को मुआवजा भी दे दिया गया है।

By Suneel Kumar SharmaEdited By: Shoyeb AhmedUpdated: Fri, 22 Sep 2023 10:46 AM (IST)
Hero Image
हरियाणा के पिंजौर से हिमाचल के बद्दी भरोटावाल तक फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू

सोलन, जागरण संवाददाता। Pinjore-Baddi 4 Lane Road News हरियाणा राज्य के पिंजौर से हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ के लिए बनाए जा रहे फोरलेन मार्ग (4 lane Road) का निर्माण के लिए अब कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण व मुआवजे के लिए बनाई गई टीम की तरफ से मुख्यालय को करीब 100 भवन मालिकों की फाइनल सूची भेजी गई थी और इसे स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही अब भवनों को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

732 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली इस फोरलेन परियोजना पर हिमाचल के बद्दी से नालागढ़ क्षेत्र के तहत करीब 600 इमारतें गिराई जानी थी और इनमें से 300 मकानों को अब तक गिराया जा चुका है। इतने ही भवनों को और भी गिराया जाएगा।

2024 तक पूरा करने का लक्ष्य

फोरलेन परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य 2024 तक निर्धारित किया गया है। ऐसे में अब भूमि अधिग्रहण के साथ साथ मुआवजे के कार्यों को तेज कर दिया है। फोरलेन निर्माण में लगी पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर की तरफ से लगातार जमीन उपलब्ध करवाने का मुद्दा उठाया जा रहा है ताकि वह अपने कार्यों में और अधिक तेजी ला सकें।

बता दें कि इस फोरलेन परियोजना पर निर्माण कंपनी ने जगह जगह कई टुकड़ों में काम शुरू किया है। इस कारण से उन्हें मशीनरी को बार बार साइट पर लेकर जाने में काफी समय बर्बाद हो रहा है। कंपनी का कहना है कि उन्हें एक मुश्त जगह उपलब्ध करवा दी जाए ताकि वह तेजी से इस कार्य को जल्द पूरा कर सकें।

ये भी पढ़ें:- मनाली में NHAI ने कार्य में लाई तेजी, इसी महीने पक्की होंगी बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कें

अब तक बांट चुके 296 करोड़ का मुआवजा

भूमि अधिग्रहण के लिए अब तक 296 करोड़ रुपया का मुआवजा बांटा जा चुका है। इस परियोजना के लिए अब तक 306 करोड़ रुपया स्वीकृत किया गया है। अभी करीब 10 करोड़ रुपया मुआवजे के रूप में वितरित किया जाना है। फोरलेन अधिग्रहण में लगी टीम का कहना है कि वह लगातार भवन मालिकों को मुआवजा देने की प्रक्रिया में जुटे हैं।

कुछ भवन मालिकों को नोटिस दे दिए गए थे लेकिन मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया था। अब उनके लिए मुआवजा राशि स्वीकृत कर दी गई है और मुख्यालय की तरफ से भी उसे वेरिफाई कर दिया गया है। अब उन भवन मालिकों को मुआवजा देकर उनके घर गिराकर जमीन पर काम शुरू किया जाएगा।

बद्दी से नालागढ़ तक 17.6 किलोमीटर मार्ग

पिंजौर से नालागढ़ तक कुल 38 किलोमीटर तक फोरलेन तैयार किया जाएगा। इस कार्य तेजी से किया जा रहा है। बद्दी से नालागढ़ तक इस परियोजना का कुल 17.6 किलोमीटर हिस्सा है और इस पर अधिकतर जमीन मालिकों को मुआवजा दे दिया गया है। वहीं बाकि शेष को दे दिया जाएगा। लगभग 100 भवनों की फाइनल मुआवजा राशी को मुख्यालय अप्रूवल के लिए भेजा गया था। ये अप्रूव हो गई है और अब जल्द ही उन भवनों को मुआवजा देकर ध्वस्त कर दिया जाएगा ताकि फोरलेन निर्माण तेजी से किया जा सके।

ये भी पढ़ें:- चीन सीमा पर तैनात इंस्पेक्टर की दिल का दौरा पड़ने से मौत, घर में मचा कोहराम

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर