Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Election 2022: खराब मौसम ने रोकी उड़ान ताे अनुराग ठाकुर ने मोबाइल से किया संबोधित

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 खराब मौसम के कारण केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का हेलीकाप्टर सोलन जिला के कसौली में नहीं उतर पाया। इस कारण अनुराग ठाकुर ने मंडी के धर्मपुर में जनसभा को मोबाइल फोन के माध्यम से संबोधित किया।

By Jagran NewsEdited By: Virender KumarUpdated: Thu, 10 Nov 2022 05:57 PM (IST)
Hero Image
Himachal Election 2022: कसौली में माेबाइल फोन के माध्यम से संबोधित करते अनुराग ठाकुर। इस दौरान मोबाइल पकड़े राजीव सैजल।

सोलन, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, खराब मौसम के कारण केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का हेलीकाप्टर सोलन जिला के कसौली में नहीं उतर पाया। इस कारण अनुराग ठाकुर ने मंडी के धर्मपुर में जनसभा को मोबाइल फोन के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में हिमाचल का विकास ठप रहा है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हिमाचल के विकास को गति मिली है। प्रदेश में AIIMS जैसे संस्थान केवल भाजपा सरकार ही बना सकती है। ऊना में वंदे मातरम एक्सप्रेस ट्रेन को भी भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पहुंचाया है। उन्होंने यहां हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी डा. राजीव सैजल के पक्ष में चुनावी सभा को संबाेधित किया।

राजीव सैजल ने देशभर में हिमाचल का नाम किया रोशन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि बतौर स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने देशभर में हिमाचल का नाम रोशन किया है। भाजपा सरकार का हिमाचल में स्वर्णिम काल रहा है। भाजपा ने प्रदेश में अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें प्रत्येक वर्ष महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर दिए जाने का वादा किया है। इसके अलावा स्टार्टअप फंड के माध्यम से युवा शक्ति को बिना ब्याज ऋण दिया जाएगा।

हिमाचल में भाजपा ने बनाए फोरलेन

हिमाचल में यदि किसी ने फोरलेन बनाए हैं तो वह केवल भाजपा सरकार ने किया है। कालका-शिमला फोरलेन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पिंजौर से नालागढ़ तक फोरलेन का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। इस फोरलेन के बनने से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। इसी प्रकार प्रदेश में अन्य कई फोरलेन का कार्य गति पर है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विकास के नाम पर इस बार प्रदेश की जनता भाजपा को वोट देगी व हिमाचल में इस बार रिवाज बदलने वाला है।

यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: प्रचार के अंतिम दिन अनुराग ने झोंकी ताकत, कहा- डबल इंजन सरकार देगी विकास को रफ्तार

यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: प्रियंका गांधी का तंज- मैं भी हिमाचली, पेंशन मिले न मिले रिटायरमेंट यहीं से होगी

यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: हिमाचल में थमा प्रचार, बाहरी नेताओं को छोड़ना होगा क्षेत्र, जान लीजिए आयोग के निर्देश

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें