Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Election 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव में टूटा मतदान का रिकार्ड, 75.60% मतदाताओं ने चुने 68 विधायक

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 पहाड़ी राज्य हिमाचल ने शनिवार को मतदान का शिखर छू लिया। विधानसभा चुनाव में मतदान के सभी रिकार्ड ध्वस्त हो गए हैं। शनिवार को 68 सीटों के लिए 75.60 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान का आंकड़ा 77 प्रतिशत से अधिक होने की उम्मीद है।

By Jagran NewsEdited By: Virender KumarUpdated: Sun, 13 Nov 2022 09:18 PM (IST)
Hero Image
Himachal Election 2022: इस बार हिमाचल विधानसभा चुनाव में मतदान का रिकार्ड टूट गया है।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, पहाड़ी राज्य हिमाचल ने शनिवार को मतदान का शिखर छू लिया। विधानसभा चुनाव में मतदान के सभी रिकार्ड ध्वस्त हो गए हैं। शनिवार को 68 सीटों के लिए 75.60 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें ईवीएम के माध्यम से 74.6 प्रतिशत व डाक मतपत्र का एक प्रतिशत शामिल है। चुनाव आयोग के अनुसार मतदान का आंकड़ा 77 प्रतिशत से अधिक होने की उम्मीद है क्योंकि लगभग दो प्रतिशत डाक मतपत्र प्राप्त होना शेष है। इसमें 67,559 सर्विस वोटर व 59 हजार चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों के मत शामिल हैं। इससे पहले सबसे अधिक मतदान 2017 के विधानसभा चुनाव में 75.57 प्रतिशत रहा है।

दून लगातार तीसरी बार शीर्ष पर

सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र में लगातार तीसरी बार प्रदेश में सबसे अधिक मतदान हुआ। यहां 85.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे कम मतदान प्रतिशत शिमला शहरी में 62.53 प्रतिशत दर्ज किया गया। सिराज व श्री नयना देवी में 82.10, नाहन में 81.45, नालागढ़ में 81.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

11 विधानसभा क्षेत्रों में मत प्रतिशत बढा़ने के प्रयास, नौ में बढ़ा

चुनाव विभाग ने 11 विधानसभा क्षेत्रों में मत प्रतिशत बढा़ने के प्रयास किए, जिनमें से नौ में उसे सफलता मिलाी। उत्सव यानी यूनिवर्सल ट्रांसपेरेंट इलेक्शन में स्वीप और मतदाता जागरूकता गतिविधियों को धर्मपुर, जयसिंहपुर, शिमला शहरी, बैजनाथ, भोरंज, सोलन, कसुम्पटी, सरकाघाट, जसवां परागपुर, हमीरपुर व बड़सर में ध्यान केंद्रित किया। इनमें से नौ विधानसभा क्षेत्रों में 2017 के विधानसभा चुनाव की अपेक्षा अब 2002 में सात प्रतिशत तक मतदान प्रतिशत में सुधार हुआ है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 6.93 प्रतिशत की वृद्धि, जिसमें 63.6 से बढ़कर 70.54, जयसिंहपुर में 63.79 से 65.31, भोरंज में 65.04 से 68.55, सोलन में 66.45 से 66.84, बड़सर में 69.06 से 71.17, हमीरपुर में 68.52 से 71.28, जसवां-परागपुर में 68.41 से 73.67, सरकाघाट में 67.23 से 68.06 व कसुम्पटी में 66.86 से 68.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शिमला शहरी में 63.93 से कम होकर 62.53 और बैजनाथ में 64.92 से 63.46 प्रतिशत हो गया।

तीनस्तरीय सुरक्षा में रहेगी ईवीएम

पर्यवेक्षकों, प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों और आरओ की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को तीनस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ सील कर दिया गया है। इस संबंध में जांच पूरी कर ली गई है। सीसीटीवी, आइटीबीपी, पैरामिलिट्री और सामान्य पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा है।

यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: हिमाचल का एक पोलिंग बूथ ऐसा जहां पड़े सिर्फ 4 वोट, बर्फ में 7 किमी पैदल चले कर्मचारी

विधानसभा चुनाव में कब-कब कितना मतदान

वर्ष, कुल मत प्रतिशत,सबसे अधिक,सबसे कम

2017,75.57,दून-88.65,धर्मपुर,63.61

2012,73.51,दून-89.01,शिमला शहरी-59.22

2007,71.61,नालागढ़-83.18,सोलन,61.9

यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले- असंतुष्टों ने बढ़ाई मुश्किलें पर सरकार भाजपा ही बनाएगी

यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: बर्फबारी व माइनस तापमान के कारण लाहुल से EVM शिफ्ट, पांगी से भी चंबा पहुंचाई मशीनें

यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: मतदान के बाद निजी वाहन में EVM ले जाने पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, छह कर्मी निलंबित