Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal: कालका-शिमला नेशनल हाईवे फिर हुआ बंद, चक्की मोड़ पर भूस्खलन होने से गाड़ियों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Landslide in Solan चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे एक्सप्रेस पर एक बार फिर से यातायात को रोक दिया गया है। पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण फिर से हाईवे फिर से अवरुद्ध हो गया है। बीती रात से बारिश लगातार जारी है जिस कारण पहाड़ी से बार-बार मलबा आ रहा है। दो दिन तक यहां से छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू की गई थी लेकिन फिर से यातायत रोक दिया गया।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Fri, 11 Aug 2023 08:20 AM (IST)
Hero Image
चंडीगढ़-शिमला एनएच पर चक्की मोड़ में भूस्खलन से अवरुद्ध हुआ मार्ग।

सोलन, जागरण संवाददाता। Kalka-Shimla NH Landslide: कालका-शिमला नेशनल हाईवे एक्सप्रेस पर एक बार फिर से यातायात को रोक दिया गया है। पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण फिर से हाईवे फिर से अवरुद्ध हो गया है। बीती रात से बारिश लगातार जारी है, जिससे चक्की मोड़ में पहाड़ी से फिर से भूस्खलन होना शुरू हो गया है। दो दिन तक यहां से छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू की गई थी, लेकिन अब फिर से यातायात आधी रात से बंद है।

गाड़ियों की आवाजाही पर लगा ब्रेक

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण चक्की मोड़ में एनएच के क्षतिग्रस्त हिस्से में पहाड़ी से फिर से भूस्खलन हो रहा है। इस कारण रात 2:40 बजे से एनएच अवरुद्ध होने के कारण वाहनों की आवाजाही रूकी हुई है।

— ANI (@ANI) August 11, 2023

दो अगस्त को चक्की मोड़ में भूस्खलन होने से एनएच हुआ क्षतिग्रस्त

दो अगस्त की सुबह करीब तीन बजे भारी बारिश के कारण चक्की मोड़ में एनएच का हिस्सा धंसकर खाई में समा गया था। उसी रात से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। तीन अगस्त को कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही शुरू हुई थी, लेकिन फिर से भूस्खलन होने पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर वैकल्पिक मार्गों से सुचारू कर दी गई थी।

बार-बार हाईवे पर हो रहा भूस्खलन

उसके बाद कई बार एनएच को खोलने का प्रयास किया गया लेकिन उतनी ही बार पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा था। सात अगस्त को दिन में फिर से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू और उसके बाद बसों, खाली ट्रकों और कैंटरों की भी चलने की अनुमति मिल गई थी। लेकिन अब फिर से वही समस्या खड़ी हो गई है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें