Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Solan Crime: NDPS के 92 मामलों में 182 आरोपित गिरफ्तार, इन राज्यों से पकड़े गए पराधी

हिमाचल के सोलन जिला पुलिस ने पिछले तीन माह में एनडीपीएस के 92 मामलों में 182 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ उत्तर प्रदेश असम महाराष्ट्र आदि राज्यों के 46 जबकि चार नाइजीरिया भी शामिल है। आरोपित को पुलिस रिमांड पर लेकर इस नेटवर्क के सरगना समीर श्रीवास्तव निवासी उत्तम नगर दिल्ली को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

By manmohan vashishtEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Thu, 19 Oct 2023 11:47 PM (IST)
Hero Image
NDPS के 92 मामलों में 182 आरोपित गिरफ्तार, File Photo

संवाद सहयोगी, सोलन। सोलन जिला पुलिस (Solan Police) ने पिछले तीन माह में एनडीपीएस के 92 मामलों में 182 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, महाराष्ट्र आदि राज्यों के 46 जबकि चार नाइजीरिया भी शामिल है। वीरवार को सोलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोलटा ने कहा कि सितंबर में पुलिस ने जिला में सक्रिय सबसे बड़े नशा तस्कर हरिंदर मांटा निवासी चिड़गांव जिला शिमला को गिरफ्तार किया है, जिसने दो युवाओं को सोलन शहर में करीब 11 ग्राम चिट्टा बेचा। 

सरगना को दिल्ली के किया गिरफ्तार

हरिंदर मांटा को पिछले साल भी 150 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं उसको चिट्टा सप्लाई करने वाले तस्कर अरुण यादव निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश को 101 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। उसके बाद में उसके सप्लायर आरोपित सतीश निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश को बदायूं से गिरफ़्तार किया। आरोपित को पुलिस रिमांड पर लेकर इस नेटवर्क के सरगना समीर श्रीवास्तव निवासी उत्तम नगर दिल्ली को दिल्ली से गिरफ्तार किया। 

UP से किया गिरफ्तार

समीर के पास नशे की तस्करी से कमाए गए पैसे का सबसे बड़ा भाग जाता था। आरोपित सतीश के खिलाफ शिमला के थाना ढली में करीब 18 ग्राम चिट्टा सप्लाई का मामला दर्ज है, जिसमें उसे शिमला पुलिस को कस्टडी ट्रांसफर कर दिया गया है। सभी आरोपितों की गहनता से जांच कर इनके नेटवर्क के तीन और बड़े नशा तस्कर सोनू निवासी वीपीओ दौलतपुर तहसील दिबाई जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, उदयवीर सिंह निवासी बुलंदशहर और प्रेम चंद निवासी बीपीओ दौलतपुर खुर्द, तहसील दिबाई जिला बुलंदशहर को पुलिस की विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। 

इन नौ आरोपितों में से आठ अभी न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि आरोपित प्रेम चंद अभी चार दिन की पुलिस रिमांड पर है। इस नेटवर्क का मुख्य चिट्टा सप्लायर प्रेम चंद और नेटवर्क में पैसे का मुख्य लेनदेन करने वाला आरोपित समीर है।