Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Solan News: कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर आज से शुरू होगी बस सेवा, चक्की मोड़ पर भूस्खलन होने से लगी थी रोक

चक्की मोड़ पर मलबा हटाए जाने के बाद आज से कालका-शिमला हाईवे पर निजी व सरकारी बस सेवा शुरू हो जाएगी। बीते दिवस हाईव को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया था। आज से बस चंडीगढ़ जाने वाले बस यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 7 दिनों से चक्की मोड़ पर पहाड़ी से मलबा आ रहा है जिसकी वजह से यातायात बहाल नहीं हो पाया था।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Thu, 10 Aug 2023 10:55 AM (IST)
Hero Image
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर आज से शुरू होगी बस सेवा (फाइल फोटो)

सोलन, जागरण संवाददाता। चक्की मोड़ पर मलबा हटाए जाने के बाद आज से कालका-शिमला हाईवे पर निजी व सरकारी बस सेवा शुरू हो जाएगी। बीते दिवस हाईव को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया था। आज से बस चंडीगढ़ जाने वाले बस यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर हुआ था भू-स्खलन

बुधवार को कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर भू-स्खलन हो गया था। बीते 7 दिनों से चक्की मोड़ पर रूक-रूक कर पहाड़ी से मलबा आ रहा है जिसकी वजह से यातायात को अभी तक बहाल नहीं हो पाया था। पहले दावा किया जा रहा था कि सोमवार को यातायात बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन देर शाम फिर से भू-स्खलन की वजह से मार्ग फिर से बंद हो गया था।

पूरी रात चलता रहा मलबा हटाने का काम

पूरी रात मलबे को हटाए जाने का कार्य चलता रहा। मंगलवार को सुबह तक मलबे को हटा दिया गया था। सुबह करीब 12 बजे से हाईवे को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया था। करीब 1 बजे से पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण थोड़ी देर के लिए हाईव को बंद किया गया था, लेकिन इसके बाद फिर से बहाल कर दिया गया।

हाईवे पर शुरू हुआ यातायात

डीएसपी भीषम ठाकुर ने कहा कि मंगलवार से हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है तथा छोटे वाहन अब यहां से जा रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि बुधवार से बसों लिए भी हाईवे को खोल दिया जाए।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें