Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kasauli Weather Update: चायल में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, कसौली में पड़ रही कड़ाके की ठंड

चायल में शुक्रवार को सीजन की पहली बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पहले हिमपात होने से क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है। वहीं सीजन की पहली बर्फबारी का पता चलते ही पर्यटक चायल और कसौली पहुंच रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Fri, 20 Jan 2023 08:16 PM (IST)
Hero Image
चायल में शुक्रवार को सीजन की पहली बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है

सोलन, जागरण डिजिट डेस्क। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में बर्फबारी लगातार जारी है। बर्फबारी की चाह में सैलानी सोलन जिला के पर्यटन स्थलों कसौली और चायल पहुंचने लगे हैं। पर्यटन नगरी कसौली में जहां हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया है, वहीं पर्यटक स्थल चायल में शुक्रवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई।

चायल में शुक्रवार को सीजन की पहली बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पहले हिमपात होने से क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है। चायल में बर्फ गिरने का समाचार मिलते ही सैलानी बड़ी संख्या में सैर करने चायल पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather: बर्फ से ढके अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर, हिमाचल में 200 से अधिक सड़कें बंद

किसान कर रहे थे बर्फबारी का इंतजार

किसान व बागवान लंबे समय से लेकर बर्फ गिरने का इंतजार कर रहे थे। बर्फ किसानों के खेतों के लिए खाद का काम करती है, जिससे किसान व बागवान बर्फ गिरने से गदगद है। चायल से शिमला वाया कुफरी मार्ग बर्फ गिरने के कारण अवरुद्ध हो गया है जबकि कंडाघाट चायल मार्ग पर सामान्य रूप से वाहन चल रहे हैं। बर्फ गिरने के कारण समूचे चायल क्षेत्र में शीत लहर चल रही है।

वहीं निचले क्षेत्रों सायरी, गौड़ा, छयवशा, वाकनाघाट और कंडाघाट में बारिश होने से सूखने की कगार पर पहुंच चुकी फसलों को संजीवनी मिली है। भारी ठंड के कारण शुक्रवार को लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे।

यह भी पढ़ें: Chamba Weather Today: हिमाचल के चंबा में बर्फबारी से आफत, 14 रास्तों पर यातायात ठप्प

बिछ गई बर्फ की सफेद चादर

काली टिब्बा, बाबा सिद्ध मंदिर व अन्य स्थलों में सीजन के पहले हिमपात के बारण पहाड़ों व पेड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। वहीं पर्यटन नगरी कसौली में सुबह के समय हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गइ।

हिमाचल में बर्फबारी की सूचना मिलते ही दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा आदि मैदानी राज्यों के पर्यटक कसौली में भी बर्फ की चाह में पहुंचे, लेकिन यहां बर्फबारी न होने से उन्होंने शिमला व चायल की ओर भी रूख किया। हालांकि तापमान में आई गिरावट के बाद कसौली में भी जल्द ही बर्फबारी होने की उम्मीद जाग गई है।

बीते वर्ष भी कसौली में अच्छी बर्फबारी होने से पर्यटकों की आमद में बढ़ोत्तरी होने से पर्यटन व्यवसाय में इजाफा हुआ था। पर्यटन व्यवसायी इस बार भी ऐसे ही आस लगाए बैठे हैं।