Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Weather News: सोलन में मूसलाधार बारिश, मलबा गिरने से कई मार्ग बंद; खतरे के साये में चले वाहन

हिमाचल प्रदेश के सोलन में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। सोलन में इस बरसात की यह पहली जबरदस्त बारिश थी। बारिश होने से नदियों में उफान है। बारिश होने के कारण मलबा गिरने से कई सड़कें बंद हो गई। पत्थर गिरने से कई वाहन भी दब गए। चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर पहाड़ी से पत्थर गिरे जिससे वाहन खतरे के साये में आगे बढ़ें।

By Suneel Kumar Sharma Edited By: Rajiv Mishra Updated: Wed, 04 Sep 2024 08:28 AM (IST)
Hero Image
सोलन में बारिश होने से सड़कों पर गिरे मलबा व पत्थर (फाइल फोटो)

संवाद सहयोगी, सोलन। सोलन जिला में मंगलवार को इस बरसात की पहली जोरदार वर्षा हुई। मंगलवार दोपहर बाद शुरू हुई वर्षा देर रात तक जारी रही। हालांकि बरसात पिछले कई दिनों से हो रही है, लेकिन कभी किसी क्षेत्र में वर्षा हो रही थी, तो कभी किसी क्षेत्र में। अभी तक प्राकृतिक पेयजल स्रोतों में भी पानी देखने को नहीं मिल रहा था। बिना पानी के नदियां भी खाली थी।

कई मार्ग हो गए बंद

मंगलवार को हुई भारी वर्षा से नदियां उफान पर आ गई जबकि प्राकृतिक पेयजल स्रोतों के लबालब होने से पानी बहने लगा। भारी वर्षा से ग्रामीण क्षेत्रों के कई मार्ग बंद हो गए हैं। कई सड़कों पर मलबा व पत्थर गिर गए हैं। इससे कई जगह वाहन भी दबे गए। गढ़खल-गुनाई सड़क पर भी नवनिर्मित सड़क का मलबा आने से वहां खड़ी कार दब गई, जिसे बाद में निकाला गया।

यह भी पढ़ें- Himachal Rains: हिमाचल में मानसून की बारिश से तबाही, कई इलाकों में भूस्खलन से 78 सड़कें बंद

सड़कों पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर

इसके अलावा कसौली-धर्मपुर वाया पाइनग्राव स्कूल सड़क भी बंद हो गई। इस कारण वाहनों को गढ़खल-धर्मपुर वाया लारेंस स्कूल सनावर से होकर भेजा गया। इससे उस तंग सड़क पर भी जाम के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर भी पहाड़ी से पत्थर गिरने से लोगों को वाहन खतरे के साये में चलाने पड़े। परवाणू से लेकर धर्मपुर तक अधिकांश जगहों पर पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे। कई बार पत्थर वाहनों के आगे तो कभी वाहनों के टायरों से टकराते रहे।

यह भी पढ़ें- Himachal Diesel Price: आम लोगों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, हिमाचल में महंगा हो सकता है डीजल; CM सुक्खू ने दिए संकेत