Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: कांग्रेस पर फिर भड़के अनुराग ठाकुर, बोले- 20 महीने बीत गए; पूरी नहीं की एक भी गारंटी

हिमाचल प्रदेश की सरकार अपनी विलासिता में डूबी हुई है और जनता पर लगातार महंगाई का बोझ डाल रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है और महंगाई बढ़ाकर लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोल डीजल और अब सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी से प्रदेश की जनता त्रस्त है।

By satish chandan Edited By: Gurpreet Cheema Updated: Sat, 24 Aug 2024 06:20 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल सरकार जनता पर डाल रही महंगाई का बोझ- अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता,ऊना। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार द्वारा ख़ुद विलासिता में डूबे रहने व प्रदेश की जनता पर हर दिल महंगाई का बोझ डालने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार नीति व नीयत ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। आए दिन इनके जनविरोधी फैसलों से जनता तंग आ चुकी है। कांग्रेस चुनावों में झूठी गारंटियों का वास्ता देकर हिमाचल की भोली-भाली जनता को ठग कर प्रदेश में सरकार तो बना ली, मगर गारंटियों पूरी करना तो दूर हर दिन महंगाई का बोझ बढ़ाती जा रही है।

कांग्रेस ख़ुद तो पूरी तरह आकंठ विलासिता में डूबी हुई है, मगर प्रदेश की जनता पर आए दिन महंगाई के चाबुक से वार कर रही है। पहले पेट्रोल, डीजल और अब सीमेंट के दामों में 10 रुपये की बढ़ोत्तरी ना सिर्फ़ हिमाचलवासियों के साथ धोखा है बल्कि यह प्रदेश में इंफ़्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण को भी प्रभावित करने वाला है।”

कांग्रेस ने जनता से किए खोखले वादे- अनुराग ठाकुर

ठाकुर ने कहा, “ कांग्रेस ने सरकार में आते ही लोगों की बेहतरी के खोखले वादे किए थे, परंतु जैसे ही सरकार में आए वैसे ही एक नहीं बल्कि दो बार पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाया। जब पूरे प्रदेश में भयंकर बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त थी तब यह पेट्रोल के दाम बढ़ाने में लगे थे। जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तब डबल इंजन की सरकार के माध्यम से दो बार दाम कम किए गए थे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 20 महीने से चल रहा कांग्रेस का कार्यकाल अराजकता, अहंकार और अन्याय भरा रहा है। जनता की बजाय यह सरकार मित्रों की सरकार बन गई है जहां जनहित नहीं मित्रहित सर्वोपरि है। कांग्रेस ने मात्र 1.5 साल में 25000 करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश पर कर्ज का बोझ 95000 करोड़ पहुंचा दिया।

बीजेपी द्वारा शुरू की गई योजनाओं किया बंद- ठाकुर

कांग्रेस ने प्रदेश को दिया तो कुछ नहीं लेकिन यहां चल रहे भाजपा द्वारा शुरू किए गए जनहित योजनाओं, स्वास्थ्य संस्थान, शिक्षा केंद्र, सरकारी स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली वर्दीयां हों या मज़दूरों को मिलने वाली सुविधाएं सब बंद करने का काम किया”

अनुराग ठाकुर ने कहा की आज हिमाचल में कांग्रेस को सरकार बनाए 20 महीने बीत गए हैं पर इन्होंने अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। हिमाचल की माताएं बहनें अभी तक अपने ₹1500 प्रति महीने का इंतजार कर रही हैं।

हिमाचल के किसान अभी तक ₹2 प्रति किलो गोबर और ₹100 प्रति लीटर दूध खरीदे जाने का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल के युवा 5 लाख नौकरियां का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल के परिवार 300 यूनिट फ्री बिजली का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते हैं बल्कि नए-नए भ्रम फैलाने में लगे रहते हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर