Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: कांग्रेस विधायक की गाड़ी पर हमला, बाल-बाल बचे विवेक शर्मा; शातिरों ने रॉड से दिया वारदात को अंजाम

हिमाचल (Himachal News) के कुटलैहड़ से कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला हुआ है। विवेक शर्मा की गाड़ी पर होशियारपुर में दो बाइक सवार शातिरों ने हमला कर दिया। हालांकि हमले में कांग्रेस विधायक बाल-बाल बच गए। वारदात को अंजाम देकर दोनों बाइक सवार शातिर फरार हो गए। हमले के बाद विधायक विवेक शर्मा ने होशियारपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Fri, 16 Aug 2024 11:54 AM (IST)
Hero Image
होशियारपुर में कांग्रेस विधायक की गाड़ी पर हमला। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

जागरण संवाददाता, ऊना। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर बाइक सवार शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में विधायक बाल-बाल बच गए, जबकि शातिरों ने लोहे की रॉड मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए हैं। बाइक सवार दोनो शातिर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं।

विधायक विवेक शर्मा ने होशियारपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके हमला करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा गुरुवार देर शाम अपनी गाड़ी में सवार होकर पंजाब राज्य के जालंधर से अपने घर वापस आ रहे थे कि होशियारपुर शहर से निकलने के बाद दो युवक उनकी गाड़ी का पीछा करने लगे।

इसके बाद आरोपितों ने अपनी बाइक आगे लगा दी और एक युवक ने बाइक से उतरकर विवेक शर्मा की गाड़ी के पिछले शीशे पर लोहे की राड मार दी। जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। शातिर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal News: आपदा में पटवारी-कानूनगो ने CM सुक्खू को सौंपा एक दिन का वेतन, बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

हमले के बाद फरार हो गए दोनों शातिर

विधायक के चालक ने काफी दूर तक शातिरों का पीछा किया। लेकिन दोनों युवक चकमा देकर फरार हो गए। विवेक शर्मा ने होशियारपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके हमला करने वाले बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं, विवेक शर्मा ने बताया कि वह गुरुवार को देर शाम जालंधर घर के लिए निकले थे कि होशियारपुर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हमले में वे बाल-बाल बचे हैं। उन्होंने बताया कि होशियारपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

यह भी पढ़ें: Himachal News: 'अब हमें सेक्युलर सिविल कोड की तरफ जाना होगा', विशाल तिरंगा यात्रा में बोले जयराम ठाकुर

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर