Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Una: 'श्रीराम के आदर्शों पर काम करती है कांग्रेस', उपमुख्‍यमंत्री अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार शुरू से ही विकास विरोधी

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही विकास विरोधी रही है। जब हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा दिया जा रहा था तब भी भाजपा के लोग इसका विरोध कर रहे थे। आज प्रदेश में विकास किया जा रहा है तो भाजपा विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का काम कर रही है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Fri, 26 Jan 2024 12:42 PM (IST)
Hero Image
उपमुख्‍यमंत्री अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार शुरू से ही विकास विरोधी (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत राम मंदिर के नाम का प्रयोग कर रही है जबकि प्रभु श्रीराम कांग्रेस के लिए राजनीति नहीं बल्कि आराधना हैं और कांग्रेस भगवान राम के आदर्शों के अनुसार काम करती है। हम भी जल्द ही अयोध्याजी धाम जाकर रामलला के दर्शन करेंगे।

भाजपा का एजेंडा है लोकसभा चुनाव

गुरुवार को रायपुर सहोड़ां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस को भाजपा से हिंदू होने का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। भाजपा का एजेंडा लोकसभा चुनाव है। इसलिए भाजपा अपनी राजनीति कर रही है और यह भाजपा करे, लेकिन हम पूरी तरह से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के दिखाए मार्ग पर चलकर जनता की सेवा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: ऊना से अयोध्या जाने वाली आस्था एक्सप्रेस एक हफ्ते तक के लिए हुई स्थगित, रेलवे ने इस कारण लिया फैसला

हम भाजपा नेताओं से कहीं ज्यादा रामभक्त हैं इसलिए हम जयश्री राम भी बोलते हैं, भारत माता की जय भी बोलते हैं। वंदे मातरम भी बोलते हैं और हम नशे समेत सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाते हैं। कांग्रेस की नीति सदैव देश को आगे बढ़ाने की रही है और कांग्रेस के नेतृत्व ने देश के लिए बलिदान दिया है।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में उतारेंगे मजबूत प्रत्याशी

भाजपा ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास के बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन यहां सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कुछ नहीं कर पाए। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मजबूत प्रत्याशी देगी और जीत दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें: Himachal: खुशखबरी! हिमाचल से हरिद्वार और अयोध्या जाना होगा आसान, धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए चलाई जाएंगी 175 बसें

भाजपा शुरू से ही विकास विरोधी

मुकेश ने कहा कि भाजपा शुरू से ही विकास विरोधी रही है। जब हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा दिया जा रहा था, तब भी भाजपा के लोग इसका विरोध कर रहे थे। आज प्रदेश में विकास किया जा रहा है तो भाजपा विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का काम कर रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें