Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ऊना-हमीरपुर रेललाइन का शिलान्यास जनवरी में : अनुराग

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा ऊना-हमीरपुर रेललाइन का शिलान्यास जनवरी में करवाने का प्रयास किया जाएगा।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 04 Nov 2018 07:23 PM (IST)
Hero Image
ऊना-हमीरपुर रेललाइन का शिलान्यास जनवरी में : अनुराग

जागरण संवाददाता, ऊना : सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा ऊना-हमीरपुर रेललाइन का शिलान्यास जनवरी में करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस रेललाइन का सर्वे पूरा कर लिया गया है। तीन चरण में रेलवे की टीम ने सर्वे किया है। अब प्रयास है केंद्र व राज्य सरकार इस प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू करे। अनुराग ने यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊना दौरे के दौरान दी। कहा ऊना के सलोह का ट्रिपल आइटी अब गृह जिला में चलेगा। हमीरपुर में चल रही कक्षाएं अब ऊना में बैठेंगी। आगामी शैक्षणिक सत्र से देवभूमि कॉलेज चांदपुर में कक्षाएं चलेंगी। इसके लिए ट्रिपल आइटी प्रबंधन से बात हो चुकी है। कक्षाएं शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया। अगले साल से यह शिक्षण संस्थान ऊना जिले में चलेगा और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा।