Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Pradesh Election 2022: प्रियंका बोलीं, डबल इंजन की सिर्फ बातें ही, आगे बढ़ने के लिए कोई विजन नहीं

Himachal Election 2022 Priyanka Gandhi Rally कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ऊना जिला के हरोली में पार्टी प्रत्‍याशी मुकेश अग्निहोत्री के पक्ष में रैली की। प्रियंका ने देवी देवताओं की धरती ऊना को प्रणाम गुरु नानक देव की नगरी को प्रणाम से संबाेधन शुरू किया।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaUpdated: Mon, 07 Nov 2022 02:17 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ऊना जिला के हरोली में

ऊना, जागरण टीम। Himachal Election 2022, Priyanka Gandhi Rally, कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ऊना जिला के हरोली में पार्टी प्रत्‍याशी मुकेश अग्निहोत्री के पक्ष में रैली की। प्रियंका ने देवी देवताओं की धरती ऊना को प्रणाम, गुरु नानक देव की नगरी को प्रणाम से संबाेधन शुरू किया। ओपीएस की मांग आपकी मांग है, कांग्रेस शासित प्रदेशो में ओपीएस की मांग मानी गई है। लेकिन भाजपा शासित प्रदेशों में पुरानी पेंशन क्यों नहीं मिल रही है? डबल इंजन की सरकार पिछले पांच साल में कहां थी। इंजन में तेल भरने का समय नहीं लगा, क्योंकि तेल तो देश के बड़े घरानों को दिया गया।

नशा फैलाया जा रहा, रोजगार नहीं दिया जा रहा

भाजपा की सरकार पिछले पांच साल से प्रदेश में व सात साल से केंद्र में होने के बावजूद 63000 पद रिक्‍त हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर पहली बैठक में एक लाख रोजगार देने का निर्णय लेंगे। नशा फैलाया जा रहा है। लेकिन रोजगार नहीं दिया जा रहे है। हिमाचल प्रदेश में 15 लाख बेरोजगार हैं।

कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह जैसे नेता दिए

भाजपा सरकार सेना को ठेके पर दे रही है। नए नियम के अनुसार 400-500 लोग सेना में भर्ती होंगे, उनमें से भी 75 प्रतिशत वापस आ जाएंगे, यह है अग्निवीर योजना। इंदिरा गांधी ने हमेशा कहा हिमाचल प्रदेश की जनता ने हिमाचल को बनाया। वीरभद्र सिंह जैसे नेता कांग्रेस ने दिए।

डबल इंजन की सिर्फ बातें ही

हिमाचल सरकार पर 70 हजार करोड़ का कर्ज है। प्रदेश सरकार के 15 निगम बोर्ड घाटे में हैं। दीपावाली पर कर्मचारियों को डीए नहीं मिला। कोविड काल में पीपीई किट घोटाला हुआ। डबल इंजन की सिर्फ बातें हैं, आगे बढ़ने के लिए कोई विजन नहीं है। देश की संपत्ति को अपने उद्योगपति मित्रों को बेच दिया, डबल इंजन में तेल ही नहीं डाला गया।

यह भी पढ़ें:

Himachal Pradesh Election 2022: योगी बोले, UP की तरह हिमाचल में भी माफ‍िया को खत्‍म करने के लिए BJP को चुनें

Himachal Election 2022: सुक्‍खू बोले, पीएम सहित भाजपा के बड़े नेता भी नहीं बचा पाएंगे जयराम सरकार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें