Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के बेटे मेजर निखिल शर्मा को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने दी बधाई

    राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित वीरता पुरस्कारों में मेजर निखिल शर्मा का नाम है जो दौलतपुर चौक से हैं। कश्मीर में तैनात मेजर निखिल शर्मा को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस दिखाने के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वह 2017 से भारतीय सेना में हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी उन्हें बधाई दी है।

    By Jagran News Edited By: Suprabha Saxena Updated: Thu, 21 Aug 2025 01:29 PM (IST)
    Hero Image
    मेजर निखिल शर्मा जिन्हें गैलेंट्री से सम्मानित किया जाएगा

    संवाद सहयोगी, गगरेट। राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित वीरता पुरस्कारों में दौलतपुर चौक के मेजर निखिल शर्मा का नाम भी शामिल है। कश्मीर में तैनात 4 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) के जांबाज अधिकारी मेजर निखिल शर्मा को आपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस, सूझबूझ और कुशलता का परिचय देने पर सेना मेडल (गैलेंट्री) से सम्मानित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेजर निखिल शर्मा दौलतपुर चौक निवासी राजिंद्र शर्मा व अनिता शर्मा के पुत्र हैं। वह वर्ष 2017 से भारतीय सेना में सेवाएं देकर वीरता से क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्हें सेना मेडल की घोषणा के बाद दौलतपुर चौक सहित ऊना जिले में खुशी की लहर है।

    क्षेत्र के लोग मेजर निखिल के स्वजन को इस उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इंटरनेट मीडिया के अपने आफिशियल पेज से मेजर निखिल शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान हिमाचल के लिए गौरव की बात है।