Move to Jagran APP

Una Accident News: दौलतपुर-गगरेट रोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक और कार की जोरदार टक्‍कर; एक महिला की हुई मौत

Una Accident News हिमाचल प्रदेश के दौलतपुर-गगरेट रोड़ पर दर्दनाक हादसा हुआ है। बाइक और कार की जोरदार टक्‍कर होने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्‍यक्ति को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बाइक के सामने गाय आने से हुआ। इससे कार सवार की गाड़ी भी क्षतिग्रस्‍त हो गई है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Wed, 10 Jul 2024 01:39 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल प्रदेश के ऊना में दर्दनाक हादसा (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, जेएनएन गगरेट (ऊना)। ऊना में सड़क हादसे में एक महिला और एक गाय की मौत हो गई। पंजाब के ढोलवाह के बस्सी बजीर का दम्पति अपनी बाइक पर सवार होकर गगरेट की तरफ जा रहा था और अचानक बाइक के आगे एक गाय आ गई। साथ ही विपरीत दिशा से आ रही आल्टो कार भी अनियंत्रित हो गयी, जिससे बाइक सवार नीचे गिर गया।

हादसे में महिला और गाय की मौत

हादसे में महिला वंदना और गाय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला का पति विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय हॉस्पिटल सीएचसी दौलतपुर चौक में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।

कार के उड़ गए परखच्चे

आल्टो कार टक्कर के बाद सात फीट नीचे गिरे और कार के परखच्चे उड़ गये। कार चालक रजत कुमार सपुत्र सुभाष चंद उम्र 26 साल वासी वार्ड नंबर 02 दौलतपुर चौक भी घायल हो गया। मृतक महिला और गाय दुर्घटनाग्रस्त कार सड़क के सात फीट नीचे एक ही जगह पर गिरे पड़े मिले। वहीं बाइक चालक विक्रम सिंह सड़क पर पड़ा था।

यह भी पढ़ें: Himachal By-Election: मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी चुनाव मैदान में होने से देहरा में रोचक स्थिति, 13 जुलाई को आएंगे नतीजे

हालांकि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है , ऐसा बताया जा रहा था कि अनियंत्रित कार के गाय से टकराने के बाद बाइक से टक्‍कर हुई और फिर हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।