Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Una News: लाहड़ के जंगल से बरामद शव का पहले भी हो चुका था पोस्टमार्टम, अस्पताल में पुलिस के सामने हुए कई खुलासे

वीरवार को अंब पुलिस उक्त शव का पोस्टमार्टम करवाने टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। जैसे ही उसका पोस्टमार्टम शुरू हुआ तो यह बात सामने आई कि उक्त शव का पहले भी पोस्टमार्टम किया जा चुका है और मौत के कारणों को जानने के लिए शव से बिसरा भी निकाल लिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर गए पुलिस कर्मी भी दंग रह गए।

By satish chandanEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Thu, 23 Nov 2023 11:02 PM (IST)
Hero Image
लाहड़ के जंगल से बरामद शव का पहले भी हो चुका था पोस्टमार्टम, File Photo

संवाद सहयोगी, अंब। उपमंडल अंब की ज्वार पंचायत के लाहड़ जंगल में कब्र में दफ़नाए गए शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। उक्त शव का पहले ही पोस्टमार्टम हो चूका था। बहरहाल पुलिस ने उक्त शव को अपनी कस्टडी में रखा है और शुक्रवार को उसे अंब में सपूर्दे खाक किया जाएगा।

दंग रह गए पुलिस कर्मी

वीरवार को अंब पुलिस उक्त शव का पोस्टमार्टम करवाने टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। जैसे ही उसका पोस्टमार्टम शुरू हुआ तो यह बात सामने आई कि उक्त शव का पहले भी पोस्टमार्टम किया जा चुका है और मौत के कारणों को जानने के लिए शव से बिसरा भी निकाल लिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर गए पुलिस कर्मी भी दंग रह गए। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को सिला गया था। पुलिस ने उक्त धागे को भी कब्जे में लिया है। 

शुक्रवार को उक्त शव को दफनाया जाएगा

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि उक्त व्यक्ति की उम्र 60 से 62 वर्ष के बीच है और वह मुस्लिम समुदाय से संबंधित है। उक्त शव को कौन व्यक्ति अति व्यस्त रहने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ जंगल में दफना कर चला गया। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जिस जंगल से यह शव बरामद हुआ था वह निजी है और उसके मालिक ने शव को दोबारा वहाँ दफ़नाने से मना कर दिया है। पुलिस ने उक्त शव को दफ़नाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों से बात की है, जिसके बाद यह तय हुआ कि अंब के कब्रिस्तान में शुक्रवार को उक्त शव को दफनाया जाएगा। 

क्रब में दफनाया हुआ एक शव पुलिस ने बरामद किया था

गौरतलब, है कि बीते मंगलवार को पुलिस ने लाहड़ के जंगल से निजी जंगल से क्रब में दफनाया हुआ एक शव पुलिस ने बरामद किया था। एक स्थानीय महिला ने सड़क के किनारे ही जंगल में एक कब्रनुमा जगह के साथ चार पाई और महिला के कपड़े देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देर शाम फोरेंसिक टीम व स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में कब्र को खोदकर देखा तो उसमें एक मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। 

उक्त शव किस व्यक्ति का है इस रहस्य से पर्दा उठाना अभी भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। बहरहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को टांके लगाने के लिए प्रयुक्त किए गए धागे को अपनी कब्जे में ले लिया है। लिहाजा इस धागे की मदद से ही पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी कि उक्त शक का पहले किस अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ है।

वही, अंब पुलिस थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शव का पहले ही पोस्टमार्टम किया जा चुका है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को शव को अंब के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।