Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Olympics 2024: हॉकी मेडल विजेताओं को 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्‍कार, पंजाब के मुख्‍यमंत्री ने की घोषणा

भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को स्‍पेन को 2-1 से मात देकर पेरिस ओलंपिक्‍स में ब्रॉन्‍ज मेडल जीत लिया है। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय हॉकी टीम को जीतने पर बधाई दी और इसके साथ ही एक बड़ी घोषणा की। राज्‍य सरकार ने ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़‍ियों को एक करोड़ रुपये की नकद राशिद देने की घोषणा की है।

By Abhishek Nigam Edited By: Abhishek Nigam Updated: Thu, 08 Aug 2024 10:27 PM (IST)
Hero Image
पंजाब के मुख्‍यमंत्री ने मेडलिस्‍ट खिलाड़‍ियों को 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

राज्‍य ब्‍यूरो, चंडीगढ़। भारतीय टीम ने गुरुवार को स्‍पेन को 2-1 से मात देकर पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 में ब्रॉन्‍ज मेडल अपने नाम किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने इतिहास रचने वाली भारतीय टीम को बधाई दी है।

भगवंत सिंह ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने कांस्य पदक के लिए हुए मैच के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन कर स्पेन को 2-1 से हराकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित मैच में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर किया।

टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वाइस-कप्तान सहित 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में शानदार हॉकी खेली। हरमनप्रीत सिंह ने 10 गोल किए। इन खिलाड़ियों को राज्य सरकार की नीति के अनुसार एक-एक करोड़ रुपए के नकद इनाम से नवाजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम ने ब्रॉन्‍ज मेडल PR Sreejesh को किया समर्पित, मनप्रीत सिंह ने देश को दिया खास संदेश

मान ने कहा कि 52 साल बाद पहली बार भारत ने ओलंपिक्‍स में हॉकी में लगातार दो बार पदक जीता है। भारत ने टोक्यो और पेरिस में हुई ओलंपिक खेलों में अब लगातार दो पदक जीते हैं। इससे पहले लगातार दो पदक 1968 में मैक्सिको और 1972 में म्यूनिख में जीते गए थे।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल की पुरानी शान को बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। मान ने कहा कि स्पेन के खिलाफ इस शानदार जीत से पूरी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है और यह जीत खेल इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगी। टीम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि टीम ने एक बार फिर देश के महान हॉकी खिलाड़ियों की शानदार विरासत को बनाए रखा है।

यह भी पढ़ें: 'श्रीजेश का आखिरी मैच है और खेलेगा भी ऐसे ही', ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले से पहले ही दिग्गज गोलकीपर ने कप्तान को बता दिए थे अपने इरादे