Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Asian Champions Trophy के लिए भारत की 18 सदस्यीय वाली हॉकी टीम का एलान, हरमनप्रीत सिंह के हाथों में टीम की कमान

Asian Champions Trophy 2024 एशियन चैंपियन ट्रॉफी के लिए भारत की हॉकी टीम (India Hockey Team) का एलान हो गया है। अनुभवी ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh)18 सदस्यीय वाली टीम की कप्तानी करेंगे जबकि विवेक सागर प्रसाद को टीम की उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस टूर्नामेंट का आगाज 8 सितंबर से होना है जो कि 17 सितंबर 2024 तक चलेगा।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Wed, 28 Aug 2024 03:39 PM (IST)
Hero Image
Asian Champions Trophy के लिए भारतीय हॉकी टीम का एलान

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का आगाज 8 सितंबर से 17 सितंबर 2024 तक चीन के हुलुनबुइर, इनर मंगोलिया में आयोजित होने वाला है। इस टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा हो गई है।

इस टूर्नामेंट में एशिया के प्रमुख हॉकी खेलने वाले देश भारत, कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और मेजबान चीन सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

डिफेंडिंग चैंपियन भारत की अगुवाई प्रमुख ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह करेंगे और अनुभवी मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद उपकप्तान के रूप में उनका साथ देंगे।

Asian Champions Trophy के लिए भारतीय हॉकी टीम का एलान

दरअसल, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय हॉकी टीम (Indian Men's Hockey Team) की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह के पास है और उपकप्तान विवेक सागर को बनाया गया है। महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश के रिटायरमेंट के बाद गोलकीपर के रूप में कृष्ण बहादुर पाठक और सूरज करकेरा होंगे। वहीं, डिफेंस में जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय और सुमित शामिल हैं।

मिडफील्ड में राजकुमार पाल, नीलकांत शर्मा, मनप्रीत सिंह और मोहम्मद राहील नजर आएंगे, जबकि युवा फॉरवर्ड लाइन में अभिषेक , सुखजीत सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह और पहली बार चुने गए गुरजोत सिंह नजर आने वाले हैं।

बता दें कि पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक के विजेता दल के दस खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं जबकि पांच खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जिनमें हार्दिक सिंह, मंदीप सिंह, ललित उपाध्याय, शमशेर सिंह और गुरजंत सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Los Angeles 2028 को लेकर हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने बताया अपना प्लान, जानिए क्या कहा

मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अभियान है ताकि हम अपनी रैंकिंग पॉइंट्स को बढ़ा सकें। टीम हाल ही में पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में हमारे प्रदर्शन के बाद सभी उत्सवों से लौटकर आई है। पिछले कुछ सप्ताह वास्तव में शानदार रहे हैं और हमें टीम के प्रति सभी प्यार और प्रशंसा मिली है और हम आशा करते हैं कि यह समर्थन हमारे भविष्य के अभियानों में भी जारी रहेगा।

Asian Champions Trophy के लिए भारत का शेड्यूल

भारतीय टीम अपना अभियान 8 सितंबर को चीन के खिलाफ मैच के साथ शुरू करेगी। इसके बाद 9 सितंबर को जापान के खिलाफ मैच होगा। एक दिन की छुट्टी के बाद वे 11 सितंबर को मलेशिया के खिलाफ खेलेंगे और 12 सितंबर को कोरिया से भिड़ेंगे।

वहीं, भारत 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल 16 और 17 सितंबर को क्रमशः होंगे।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम

गोलकीपर्स: कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज कर्केरा

डिफेंडर्स: जर्मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जगराज सिंह, संजय, सुमित

मिडफील्डर्स: राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद (उपकप्तान), मनप्रीत सिंह, मोहम्मद राशील मूसिन

फॉरवर्ड्स: अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरेजीत सिंह हुंडल, उत्तम सिंह, गुरजोत सिंह