Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Asian Champions Trophy: सेमीफाइनल में भारत का सामना साउथ कोरिया से; जानें कब, कहां और कैसे देखें यह रोमांचक मैच

Asian Champions Trophy एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 अब नॉक आउट स्‍टेज में पहुंच गया है। दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत और दक्षिण कोरिया के बीच टक्‍कर होगी। टूर्नामेंट में अब तक भारतीय टीम का सफर शानदार रहा है। टीम को अब तक हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है। भारतीय टीम ने सभी 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं।

By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Mon, 16 Sep 2024 05:00 AM (IST)
Hero Image
फाइनल में जगह पक्‍की करने पर होगी भारतीय टीम की नजर। इमेज- हॉकी इंडिया एक्‍स

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 अब नॉक आउट स्‍टेज में पहुंच गया है। दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत और दक्षिण कोरिया के बीच टक्‍कर होगी। टूर्नामेंट में अब तक भारतीय टीम का सफर शानदार रहा है।

टीम को अब तक हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है। भारतीय टीम ने सभी 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं। लीग स्‍टेज में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को मात दी थी। अब दोनों का एक बार फिर आमना-सामना होने जा रहा है। भारतीय हॉकी टीम खिताब से सिर्फ 2 जीत दूर है।

भारत बनाम साउथ कोरिया के बीच सेमीफाइनल कब खेला जाएगा है?

भारत बनाम साउथ कोरिया के बीच सेमीफाइनल सोमवार, 16 सितंबर को होगा।

भारत बनाम साउथ कोरिया के बीच सेमीफाइनल कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम साउथ कोरिया के बीच सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

भारत बनाम साउथ कोरिया के बीच सेमीफाइनल भारत में कैसे देखें?

भारत बनाम साउथ कोरिया के बीच सेमीफाइनल को सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और टेन 1 एचडी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं।

भारत बनाम साउथ कोरिया के बीच सेमीफाइनल मैच को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारत बनाम साउथ कोरिया के बीच सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर होगी।

टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सफर

  • भारत ने चीन को 3-0 से हराया।
  • भारतीय टीम ने जापान को 5-1 से मात दी।
  • टीम इंडिया ने मलेशिया को 8-1 से रौंदा।
  • भारत ने साउथ कोरिया को 3-1 से हराया।
  • भारत ने पाकिस्‍तान को 2-1 से धूल चटाई।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से रौंदा, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दर्ज की लगातार पांचवीं जीत

भारतीय मेंस हॉकी टीम

  • गोलकीपर्स: सूरज कर्केरा, कृष्ण बहादुर पाठक।
  • डिफेंडर्स: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जर्मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जगराज सिंह, संजय, सुमित।
  • मिडफील्डर्स: विवेक सागर प्रसाद (उपकप्तान), राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, मनप्रीत सिंह, मोहम्मद राशील मूसिन।
  • फॉरवर्ड्स: अरेजीत सिंह हुंडल, उत्तम सिंह, गुरजोत सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Hockey: बीच मैदान भिड़े भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी, रेफरी ने किया बीच बचाव; एक को मिली सजा