Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हॉकी टीम भारत लौटी, खिलाड़ियों ने ढोल-नगाड़ों पर लगाए ठुमके; दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने किया स्वागत

Hockey India Team पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम भारत वापस लौट आई। शनिवार को टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। एयरपोर्ट के बाहर भारतीय फैंस ने टीम का भव्य स्वागत किया। वहीं खिलाड़ियों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस करते हुए देखा गया। अभी कुछ खिलाड़ी पेरिस में हैं।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sat, 10 Aug 2024 11:51 AM (IST)
Hero Image
भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी लौटे भारत। फोटो- ध्रुव कुमार

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद हॉकी टीम भारत वापस लौट आई। शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम उतरी। एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। वहीं, हॉकी टीम ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किए। हॉकी टीम के खिलाड़ी पीआर श्रीजेश, अमित रोहिदास, राज कुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह और संजय ओलिंपिक समापन समारोह के बाद वापस आएंगे।

गौरलतब हो कि भारत ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराया था। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दोनों ही गोल दागे थे। भारतीय हॉकी टीम ने 1968 और 1972 ओलंपिक के बाद दो बार लगातार ओलंपिक मेडल जीतने का कमाल किया। भारतीय हॉकी टीम ने अभी तक 13 ओलंपिक मेडल जीते है। 

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

मेडल जीतने के बाद भारत के कुछ खिलाड़ी वतन लौट आए। हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सहित अन्य खिलाड़ी शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचें। यहां दर्शकों ने खिलाड़ियों को भव्य स्वागत किया। साथ ही ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किया। कप्तान हरमनप्रीत ने मेडल लुक दिया। 

ये खिलाड़ी आएंगे बाद में

भारतीय हॉकी टीम की दीवार श्रीजेश ने ओलंपिक में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेला। श्रीजेश ने जीत के साथ विदाई ली। वह अभी भी पेरिस में ही हैं। उनके साथ अमित रोहिदास, राज कुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह और संजय भी फ्रांस में ही हैं। ये सभी खिलाड़ी ओलंपिक समापन समारोह के बाद वापस आएंगे।

— मोनू कुमार (@monu_kumar22) August 10, 2024

यह भी पढ़ें- Hockey Olympics 2024: ब्रॉन्ज जीतने के बाद हॉकी इंडिया ने खोली अपनी तिजौरी, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को कर दिया मालामाल

यह भी पढ़ें- श्रीजेश के ठुमके, अमित रोहिदास-मनदीप का भांगड़ा, ब्रॉन्ज जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में जमकर झूमी टीम इंडिया, Video हुआ वायरल