Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी ने 16 सदस्यीय मेंस टीम का किया एलान, पांच खिलाड़ी करेंगे अपना ओलंपिक डेब्यू
हॉकी इंडिया ने बुधवार को 16 सदस्यीय भारतीय मेंस हॉकी टीम की घोषणा की जो 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक होने वाले आगामी पेरिस 2024 ओलंपिक में हिस्सा लेगी। टीम में पांच खिलाड़ी अपना ओलंपिक डेब्यू करेंगे। टीम की कमान हरमनप्रीत सिंह के हाथ में और उपकप्तान हार्दिक सिंह बनाए गए हैं। तीन खिलाड़ियों को विकल्प के रूप में रखा गया है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक के लिए हॉकी इंडिया ने 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। टीम की कप्तानी हरमनप्रीत संभालेंगे। भारतीय हॉकी टीम में पांच नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। फ्रांस के पेरिस शहर में 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।
पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम पांच नए खिलाड़ियों के साथ नए दृष्टिकोण के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम की कमान जहां हरमनप्रीत के हाथ में है तो उनका डिप्टी मिडफील्डर हार्दिक सिंह को बनाया गया है। हरमनप्रीत यंग टीम के साथ अपना तीसरा ओलंपिक खेलेंगे। हरमनप्रीत ने रियो ओलंपिक 2016 में युवा खिलाड़ी के रूप में अपना ओलंपिक डेब्यू किया था। भारत ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रांज मेडल जीता था।
पांच खिलाड़ी करेंगे अपना ओलंपिक डेब्यू
टीम में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी अपने चौथा ओलंपिक खेलेंगे। इसके साथ ही गोलकीपर के रूप में कृष्ण बहादुर पाठक, मिडफील्डर नीकंठ शर्मा और डिफेंडर के रूप में जुगराज सिंह को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में पेरिस जाएंगे। वहीं, जो पांच खिलाड़ी अपना ओलंपिक डेब्यू करेंगे उनमें जर्मनप्रीत सिंह, संजय, राज कुमार पाल, अभिषेक और सुखजीत सिंह शामिल हैं।
पेरिस से ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम:-
गोलकीपर- पीआर श्रीजेश
डिफेंडर- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित और संजय
मिडफील्डर- राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद
फॉर्वड- अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह
वैकल्पिक खिलाड़ी- नीलकंठ शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक
यह भी पढे़ं- Olympics 2024: ओलंपिक में नए खेल कैसे किए जाते हैं शामिल, क्या होता मानदंड; यहां मिलेगी पूरी जानकारी