Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asian Champions Trophy 2024: सेमीफाइनल में भारत की शेरनियों ने जापान को रौंदा, फाइनल में चीन से होगी भिड़ंत

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 07:27 PM (IST)

    Asian Champions Trophy 2024 भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराया। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में भारतीय टीम की टक्‍कर चीन से होगी। उप-कप्तान नवनीत कौर ने 48वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला।

    Hero Image
    फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम। इमेज- एक्‍स

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराया। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंच गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फाइनल में भारतीय टीम की टक्‍कर चीन से होगी। भारत की ओर से उप-कप्तान नवनीत कौर ने 48वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला, जबकि लालारेम्सियामी ने 56वें ​​मिनट में फील्ड प्ले से भारत के लिए गोल किया।

    बुधवार को खेला जाएगा फाइनल

    • एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल मैच बुधवार को खेला जाएगा।
    • निर्णायक मैच में भारतीय शेरनियों की टक्‍कर चीन से होगी।
    • लीग स्‍टेज में भारत ने चीन को मात दी थी।
    • इससे पहले चीन ने पहले सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराया था और फाइनल में एंट्री की थी।
    • तीसरे-चौथे स्थान के मैच में मलेशिया का मुकाबला जापान से होगा।
    • साथ ही कोरिया पांचवें-छठे स्थान के मैच में थाईलैंड को 3-0 से हराकर पांचवें स्थान पर रहा।

    भारत ने दिखाया आक्रामक खेल

    मुकाबले की बात करें तो भारतीय महिलाओं ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा। पिछले लीग गेम की तरह ही जापानी डिफेंस पर शुरुआती दबाव बना दिया। खेल के शुरुआती पांच मिनट के अंदर भारत ने गोल पर पहला शॉट लगाया। कप्तान सलीमा टेटे के प्रयास को जापान की गोलकीपर यू कुडो ने विफल कर दिया।

    भारत को मिले पेनल्‍टी कॉर्नर

    भारतीय महिलाओं ने बार-बार जापानी गढ़ में प्रवेश किया और इस दो मिनट के अंतराल में दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। दूसरे क्वार्टर में तीन मिनट में भारत ने लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। भारतीय टीम को लगातार पेनल्‍टी कॉर्नर मिल रहे थे, लेकिन जापान की गोलकीपर यू कुडो ने पानी फेर दिया। 24वें मिनट में भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला और अगले मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन यह गोल में तब्‍दील नहीं हो सका।  

    48वें मिनट में दागा गोल

    35वें मिनट, 41वें मिनट, 47वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन एक मिनट बाद भारत ने गोल दागा। इस गोल ने भारतीय टीम में जान फूंक दी। 56वें ​​मिनट में भारत को एक बेहतरीन फील्ड गोल मिला। अंतिम समय में जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम मजबूत भारतीय डिफेंस से पार पाने में असफल रही।

    ये भी पढ़ें: IND vs CHN Hockey : भारत ने रोका चीन का विजय रथ, Women Asian Champions Trophy के सेमीफाइनल का कटाया टिकट