Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs PAK Hockey Live Streaming: कब और कैसे देख सकते हैं भारत-पाकिस्तान का हॉकी मैच, एक क्लिक में मिलेगी जानकारी

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 10:45 AM (IST)

    भारत और पाकिस्तान शनिवार 14 सितंबर को हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगे। चीन में छह टीमों के टूर्नामेंट के आठवें संस्करण में अपराजित अभियान के बाद दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे को पछाड़ना चाहेंगे। भारत ने अभी तक अपने सारे मैच जीते हैं। पिछली भिड़ंत में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया था।

    Hero Image
    भारतीय हॉकी टीम का होगा पाकिस्तान से सामना। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 14, सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। पिछले साल एशियाई खेलों में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं। तब गत चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया था। पाकिस्तान के खिलाफ अपने खराब रिकॉर्ड के बावजूद भारत 2017 से नहीं हारा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारत ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए ग्रुप चरण के अपने सभी चार मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने तीन जीत और एक ड्रॉ दर्ज करके पिछले कुछ सालों के अपने खराब प्रदर्शन में सुधार किया।

    भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच कब खेला जाएगा?

    भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच शनिवार, 14 सितंबर को खेला जाएगा।

    भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच किस समय शुरू होगा?

    भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 01:15 बजे, दोपहर 03:45 बजे (हुलुनबुइर) शुरू होगा।

    कहां खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच?

    भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच हुलुनबुइर (चीन) के मोकी प्रशिक्षण बेस पर होगा।

    आप भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच टीवी पर लाइव कहां देख सकते हैं?

    भारत बनाम पाकिस्तान एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एसडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एसडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी टीवी चैनलों पर होगा।

    भारत में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?

    भारतीय हॉकी प्रशंसक सोनीलिव एप्लिकेशन और वेबसाइट पर भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। साथ ही मैच जुड़ी हुई खबरें आप जागरण डॉट कॉम पर भी पढ़ सकते हैं।

    यह भी पढे़ं- Hockey: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम की लगातार तीसरी जीत, मलेशिया को 8-1 से रौंदा

    यह भी पढे़ं- Asian Champions Trophy में भारतीय हॉकी टीम का दबदबा, जापान को 5-1 से हराकर प्वाइंट्स टेबल में हासिल किया पहला स्थान