Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PM Modi से लेकर इन हस्तियों ने National Sports Day 2023 पर दिए खास संदेश, दिलचस्‍प ट्वीट्स फैंस को आए रास

29 अगस्त यानी का दिन खेल जगत के लिए बेहद ही खास है। आज का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था और उन्हीं की याद में इस दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का फैसला साल 2012 में लिया गया। इस दिन युवाओं को खेल के प्रति जागरुक किया जाता है।

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Tue, 29 Aug 2023 09:25 AM (IST)
Hero Image
PM Modi से लेकर इन हस्तियों ने National Sports Day 2023 पर दिए खास संदेश

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। National Sports Day 2023 29 अगस्त यानी का दिन खेल जगत के लिए बेहद ही खास है। आज का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था और उन्हीं की याद में इस दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का फैसला साल 2012 में लिया गया।

इस खास दिन के चलते युवाओं को खेल के प्रति जागरुक करने का भी काम किया जाता है। इस कड़ी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई खेल जगत की हस्तियों ने लोगों को ट्वीट के जरिए खास संदेश दिए है। आइए एक नजर डालते है इन दिलचस्प ट्वीट्स पर जो फैंस को काफी पसंद आ रहे है।

National Sports Day 2023: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस? (Why Sports Day Celebrated?)

दरअसल, देश में मनाए जाने वाले हर एक दिवस के पीछे एक मकसद जरूर होता है, ऐसा ही राष्ट्रीय खेल दिवस के पीछे भी है। बता दें कि 1905 में महान हॉकी प्लेयर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand Birth Anniversary) का जन्म हुआ था और इस दिन को उनकी याद के तौर पर समर्पित किया गया।

हॉकी जादूगर और द मैजिशियन नाम से जाने और पहचाने जाने वाले मेजर ध्यानचंद एक सैनिक और हॉकी खिलाड़ी थे। उन्होंने भारत को साल 1928, 1932 और 1936 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जिताया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज कराया। इस दिन का मकसद खेल के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।

National Sports Day: PM Modi ने किया ये खास ट्वीट

बता दें कि राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) पर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, “ सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं। भारत को राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर गर्व है। मैं मेजर ध्यानचंद जी को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं”

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों को दिया ये संदेश

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा ,'

'#NationalSportsDay पर दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में भारतीय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस विशेष अवसर पर, हम # IndianSports पर प्रमुख पहल शुरू कर रहे हैं। जानने के लिए आज ही मुझसे जुड़ें! वेटलिफ्टिंग हॉल, जेएलएन स्टेडियम, दिल्ली। दोपहर 1:45 बजे से"