Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Olympics Hockey: पेरिस में भारतीय हॉकी टीम ने लहराया परचम, सांस रोक देने वाले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार आगाज किया है। ग्रुप-बी के एक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर मैच जीता। पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में वापसी और पहले हाफ तक मैच का स्कोर 1-1 कर दिया। दूसरे हाफ में भारत ने गोल कर बढ़त हासिल की। आखिरी क्वार्टर में कप्तान ने विनिंग गोल दागा।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sat, 27 Jul 2024 10:43 PM (IST)
Hero Image
पेरिस में भारत ने न्यूजीलैंड को हॉकी मैच में 3-2 से हराया। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने जीत के साथ आगाज किया है। ग्रुप-बी के एक मैच में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर ओलंपिक का शानदार आगाज किया। भारत के लिए मनदीप सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने गोल दागा। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए लेन सैम और सिमन ने गोल किए। भारत का अगला मुकाबला 29 जुलाई को अर्जेटीना के साथ होगा।

पहले क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने बेहतरीन खेल दिखाया। आक्रमक होकर खेल रही न्यूजीलैंड ने चौथे मिनट में गोल का प्रयास किया। हालांकि, गोलकीपर अभिषेक ने शानदार सेव किया। हालांकि, 8वें मिनट में न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिली। इसका न्यूजीलैंड ने पूरा फायदा उठाया। लेन सैम ने पेनल्टी कॉर्नर लिया और गोल पोस्ट को भेदा। सैम ने न्यूजीलैंड को मैच में 1-0 से आगे किया। पहले क्वार्टर में गुरजंत सिंह को तीन मिनट के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। उन्हें ग्रीन कार्ड मिला।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने की वापसी

दूसरे क्वार्टर के शुरू होते ही न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा। न्यूजीलैंड के कप्तान निक वुड्स को यालो कार्ड मिला और उन्हें पांच मिनट के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। भारत को 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान हरमनप्रीत ने स्ट्राइक ली और मनदीप सिंह गोल कर भारत को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। हालांकि, इस गोल के खिलाफ न्यूजीलैंड ने रेफर्ल लिया था, लेकिन अंपायर ने गोल को सही ठहराया। पहले हाफ तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा।

विनिंग गोल दागने के बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह। फोटो- सोशल मीडिया

तीसरे क्वार्टर में बनाई बढ़त

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारतीय टीम ने आक्रमक खेल दिखाया। 34वें मिनट में भारत ने गेंद न्यूजीलैंड के सर्कल में धकेला और विकेक सागर प्रसाद ने एक बेहतरीन गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। इस पर भी रेफरी ने अपने निर्णय को वीडियो रेफल किया, लेकिन वीडियो अंपायर ने भारत के पक्ष में निर्णय दिया। गेंद गोल पोस्ट की लाइन को पार कर गई थी। तब गेंद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने बाहर फेंकी थी। 36वें मिनट में न्यूजीलैंड को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारत ने गोल का बचावकर बढ़त को बरकार रखा।

यह भी पढे़ं- Olympics 2024: ओलंपिक में भारत 4x400 रिले रेस में फाइनल में पहुंचा? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का क्या है सच

आखिरी क्वार्टर में हुआ रोमांचक मुकाबला

आखिरी क्वार्टर में भारत को 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोल नहीं हो सका। 53वें मिनट में न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला और सिमन ने गोलकर टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। 58वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और कप्तान ने गोलकर भारत को 3-2 से आगे कर दिया। भारत ने 106 हॉकी मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 59 बार जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 से पहले भारतीय हॉकी में मचा तहलका, इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का एलान