Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hockey India League: दिल्ली फ्रेंचाइजी के रूप में लॉन्च हुई SG Pipers, श्रीजेश बने हॉकी निदेशक

एपीएल अपोलो ग्रुप का हिस्सा एसजी स्पोर्ट्स मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (एसजीएसई) ने शुक्रवार को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिए अपनी फ्रेंचाइजी एसजी पाइपर्स के लॉन्च की घोषणा की। पेरिस ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश को फ्रेंचाइजी ने हॉकी के निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। इसके अलावा श्रीजेश युवा प्रतिभाओं को निखारने में मदद के लिए मेंटरशिप की भूमिका भी निभाएंगे।

By Jagran News Edited By: Rajat Gupta Updated: Fri, 04 Oct 2024 11:08 PM (IST)
Hero Image
PR Sreejesh को सौंपी गई अहम जिम्‍मेदारी।

 नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: एपीएल अपोलो ग्रुप का हिस्सा एसजी स्पोर्ट्स मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (एसजीएसई) ने शुक्रवार को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिए अपनी फ्रेंचाइजी एसजी पाइपर्स के लॉन्च की घोषणा की। पेरिस ओलंपिक में भारत को लगातार दूसरा कांस्य पदक दिलाने वाले महान भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश को फ्रेंचाइजी ने हॉकी के निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। इसके अलावा श्रीजेश युवा प्रतिभाओं को निखारने में मदद के लिए मेंटरशिप की भूमिका भी निभाएंगे।

भारत के पूर्व मेंस राष्ट्रीय टीम के कोच ग्राहम रीड को एसजी पाइपर्स की मेंस टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वहीं डचमैन डेव स्मोलेनार्स को महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। टीम के मुख्य कोच स्मोलेनार्स वर्तमान में राष्ट्रीय महिला टीम के विश्लेषणात्मक कोच के रूप में भारतीय हॉकी की सेवा कर रहे हैं।

एसजी स्पोर्ट्स मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के संस्थापक रोहन गुप्ता ने कहा, "हॉकी भारत का वास्तविक राष्ट्रीय खेल है और हॉकी के साथ जुड़ना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। भारतीय हॉकी की समृद्ध विरासत हमारी सबसे बड़ी प्रेरक है और हम इस खेल के लिए एक मजबूत जमीनी स्तर की संस्कृति बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, श्रीजेश, ग्राहम और डेव जैसे खिलाड़ियों के साथ मुझे यकीन है कि फ्रेंचाइजी अपने वादे पर प्रभाव डालेगी। एचआईएल का यह सीजन रोमांचक होगा।"

एसजी पाइपर्स के लिए हॉकी के निदेशक के रूप में अपनी नई भूमिका पर बोलते हुए पीआर श्रीजेश ने कहा, "मैं हॉकी के निदेशक के रूप में एसजी पाइपर्स का पदभार संभालने के लिए उत्साहित हूं। एक पेशेवर एथलीट के रूप में अपने पद से हटने के बाद मैं अगली पीढ़ी को तैयार करना चाहता हूं। मैं देश में हॉकी खिलाड़ियों और उस खेल को वापस लौटाऊंगा जिसने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं कुछ प्रतिभाशाली युवाओं के साथ काम करने और एसजी पाइपर्स में एक मजबूत टीम कल्‍चर बनाने में मदद करने के लिए उत्सुक हूं।"

एसजी स्पोर्ट्स मीडिया और एंटरटेनमेंट के सीईओ महेश भूपति ने कहा, "श्रीजेश न केवल एक स्‍टेटमेंस हैं, बल्कि दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भी हैं। वह जानते हैं कि जीतने के लिए क्या करना पड़ता है। जब देश में हॉकी की बात आती है तो वह मुख्य व्यक्ति हैं और हम बहुत भाग्यशाली महसूस करते हैं कि उन्हें हमारी दृष्टि में शामिल किया गया है और वह हमारी टीम में हैं।