Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu News: टूटा मां Vaishno Devi की यात्रा का 10 साल का रिकॉर्ड, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु... निरंतर हैं जारी

सोमवार को सुबह करीब 700 बजे बीते 10 साल का मां वैष्णो देवी की यात्रा का रिकॉर्ड टूट गया। मां वैष्णो देवी की यात्रा रिकॉर्ड के इतिहास में यह तीसरा सबसे ऊंचा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। हालांकि बीते रविवार को करीब 93 लाख 20 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने आए थे तो वही सोमवार को सुबह 2013 का यात्रा का रिकॉर्ड टूटा।

By Rakesh Sharma Edited By: Shoyeb AhmedUpdated: Mon, 25 Dec 2023 04:10 PM (IST)
Hero Image
मां वैष्णो देवी की यात्रा का टूटा 10 साल का रिकॉर्ड (फाइल फोटो)

राकेश शर्मा, कटड़ा। Vaishno Devi 10 Years Record Broken: सोमवार को सुबह करीब 7:00 बजे बीते 10 साल का मां वैष्णो देवी की यात्रा का रिकॉर्ड टूट गया और मां वैष्णो देवी की यात्रा रिकॉर्ड के इतिहास में यह तीसरा सबसे ऊंचा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

हालांकि बीते रविवार को करीब 93 लाख 20 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंच गए थे और सोमवार को सुबह करीब 7:00 बजे वर्ष 2013 का यात्रा का रिकॉर्ड टूट गया। क्योंकि वर्ष 2013 में 93 लाख 23647 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे।

25 दिसंबर यानी कि सोमवार दोपहर 12:00 बजे तक करीब 18000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्राप्त कर मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे और लगातार श्रद्धालुओं का आना जारी है।

नए साल को लेकर उत्सव जैसा माहौल

नव वर्ष की आगमन को लेकर मां वैष्णो देवी भवन के साथ ही आधार शिविर कटड़ा में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं की खूब चहल-पहल देखने को मिल रही है। क्योंकि वर्तमान में 38000 से 45000 के बीच श्रद्धालु रोजाना मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे हैं।

जैसे-जैसे नव वर्ष का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ही वैष्णो देवी की यात्रा में और ज्यादा बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी। आगामी एक-दो दिन के भीतर यही आंकड़ा 45000 से 50000 के मध्य पहुंच जाएगा।

96 लाख का आंकड़ा हो सकता है पार

अनुमान लगाया जा रहा है कि जारी वर्ष में मां वैष्णो देवी की यात्रा का आंकड़ा करीब 96 लाख की संख्या को पार कर जाएगा। वर्तमान में जिस तेजी से मां वैष्णो देवी की यात्रा बढ़ रही है उम्मीद है कि आगामी वर्ष 2024 में मां वैष्णो देवी की यात्रा का आंकड़ा एक करोड़ की संख्या को पार कर जाएगा।

मां वैष्णो देवी की यात्रा के इतिहास में सर्वाधिक यात्रा वर्ष 2012 में दर्ज की गई थी तब एक करोड चार लाख 9569 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे और दूसरा अधिकतम रिकॉर्ड वर्ष 2011 में दर्ज किया गया था। उस समय एक करोड़ 115647 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे।

श्रद्धालु पूरे जोश के साथ कर रहे यात्रा 

वही मां वैष्णो देवी यात्रा का तीसरा उच्चतम रिकॉर्ड दर्ज होने पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड सीईओ अंशुल गर्ग ने खुशी जताते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य के साथ देश में परिस्थितियों बिल्कुल अनुकूल हैं। श्रद्धालु पूरे जोश के साथ निरंतर अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं और जल्द ही मां वैष्णो देवी की यात्रा का आंकड़ा एक करोड़ की संख्या को पार कर जाएगा।

ये भी पढे़ं- '2047 का सपना साकार करने के लिए...', जम्मू कश्मीर के 250 बच्चों से PM मोदी हुए रूबरू; छात्रों से प्रधानमंत्री ने मांगी एक खास मदद

जैसे-जैसे मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी हो रही है वैसे-वैसे श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड श्रद्धालु की सुविधा में निरंतर बढ़ोतरी कर रहा है। जारी वर्ष में श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी भवन पर आधुनिक दुर्गा भवन इमारत समर्पित करने के साथ ही आधुनिक स्काईवॉक फ्लाई ओवर श्रद्धालुओं को समर्पित किया गया।

ये सुविधाएं की गईं शुरू

इसके साथ ही रोपवे केबल कार सेवा को ऑनलाइन किया गया, तो दूसरी ओर भैरव घाटी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क लंगर की स्थापना की गई। वही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड मां वैष्णो देवी भवन पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल्द ही नए दुर्गा भवन का निर्माण करने जा रहा है ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु मां वैष्णो देवी भवन पर रुक सके।

साल दर साल मां वैष्णो देवी की यात्रा का आंकड़ा

वर्ष 2011 में एक करोड़ 115647 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे।

वर्ष 2012 में एक करोड चार लाख 95669 श्रद्धालु दरबार पहुंचे थे। 

2013 में 93 लाख 23647 श्रद्धालु दरबार पहुंचे थे। 

वर्ष 2014 में 78 लाख 3 हजार193 श्रद्धालु दरबार पहुंचे थे। 

2015 में 70 लाख 76604 श्रद्धालु दरबार पहुंचे थे। 

वर्ष 2016 में 77 लाख 23731 श्रद्धालु दरबार पहुंचे थे। 

वर्ष 2017 में 81 लाख 78318 श्रद्धालु दरबार पहुंचे थे। 

वर्ष 2018 में 85 लाख 86541 श्रद्धालु दरबार पहुंचे थे। 

वर्ष 2019 में 79 लाख 40064 श्रद्धालु दरबार पहुंचे थे। 

वर्ष 2020 में 17 लाख 20357 श्रद्धालु दरबार पहुंचे थे। 

वर्ष 2021 में 55 लाख 80 हजार 174 श्रद्धालु दरबार पहुंचे थे।

वर्ष 2022 में 91 लाख 24970 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे।

इतिहास में हुआ पहली बार

मां वैष्णो देवी की यात्रा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जारी वर्ष में लगातार दूसरी बार मां वैष्णो देवी की यात्रा का रिकॉर्ड टूटा है। क्योंकि इससे पहले बीते 17 दिसंबर को वर्ष 2022 का यात्रा का रिकॉर्ड टूटा था। अब 25 दिसंबर यानी कि सोमवार को वर्ष 2013 का यात्रा का रिकॉर्ड टूट गया है।

इसको लेकर एक और जहां श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रसन्न है, तो दूसरी और नगर का व्यापारी वर्ग भी पूरी तरह से उत्साहित है। वही नव वर्ष के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है। जिसके मध्य नजर मां वैष्णो देवी भवन से लेकर आधार शीविर कटड़ा तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं की मां वैष्णो देवी की यात्रा सुखमय बनी रहे।

ये भी पढे़ं- आतंकी हमले के पांचवें दिन सेना प्रमुख का अधिकारियों संग मंथन, चप्पा-चप्पा छान रहे जवान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें