Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu Kashmir: मछली पकड़ते हुए पार कर गए LoC, भारतीय सेना ने सम्‍मान के साथ वापस भेजा

हिरासत में लिए गए तीनों किशोर पाकिस्तान के निवासी थे। पाकिस्तानी किशोरों ने बातचीत के दौरान बताया की वो चार किशोर थे और मछलियां पकड़ रहे थे और नियंत्रण रेखा पार कर भारत में पहुंच गए। वो डर गए थे।

By Vikas AbrolEdited By: Updated: Fri, 20 Aug 2021 08:29 PM (IST)
Hero Image
तीनों किशारों को चक्का दा बाग से नियंत्रण से पाकिस्तानी प्रशासन की देखरेख में परिजनों के हवाले कर दिया।

पुंछ, भूपेंद्र सिंह सूदन। पुंछ जिला के गुलपुर सेक्टर से दो दिन पूर्व तीन पाकिस्तानी किशोर नियंत्रण रेखा पर सटे गांव खड़ी करमाडा से नियंत्रण रेखा पार भारतीय इलाके में पहुंच गए थे जिन्हें नियंत्रण रेखा पार करते ही अग्रिम चौकियों पर तेनात सेना की जीआर बटालियन के जवानो ने तीनो युवकों को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के बाद शुक्रवार को पूरे सम्मान के साथ तीनों किशारों को चक्का दा बाग से नियंत्रण से पाकिस्तानी प्रशासन की देखरेख में परिजनों के हवाले कर दिया।

हिरासत में लिए गए तीनों किशोर पाकिस्तान के निवासी थे। पाकिस्तानी किशोरों ने बातचीत के दौरान बताया की वो चार किशोर थे और मछलियां पकड़ रहे थे और नियंत्रण रेखा पार कर भारत में पहुंच गए। जब उन्हें पता चला की वो नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय इलाके में पहुंच गए हैं वो डर गए थे। उन्हें यकीन नहीं था कि वे जिंदा बच जाएंगे और दोबारा अपने परिवार से मिल सकेंगे।

इन किशोरों ने बताया कि पाकिस्तान में बोला जाता है की भारतीय सेना बहुत जालिम है और मुसलमानों को देखते ही गोली मार देती हैं लेकिन भारत में ऐसा कुछ नहीं है। पकड़े जाने के बाद हमसे पूछताछ जरूर की गई लेकिन उसके बाद अपने परिवार की तरह हमें मस्जिद मे ले गए। हमें अहसास नहीं हुआ की हम लोग घर से बाहर हैं। यहा पर सब लोग प्यार से रहते हैं। ऐसे भाईचारा कहीं नहीं देखा है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें