Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Election 2022: हिमाचल में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए J&K के 46 नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत

प्रदेश भाजपा के 46 नेता इस समय हिमाचल प्रदेश के मंडी व कांगड़ा जिलों में प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के इन नेताओं के दल का नेतृत्व पार्टी हाइकमान द्वारा हिमाचल प्रदेश चुनाव के सहप्रभारी बनाए गए देवेन्द्र सिंह राणा व चुनाव के प्रवासी प्रभारी मुनीश शर्मा कर रहे हैं।

By vivek singhEdited By: Vikas AbrolUpdated: Wed, 19 Oct 2022 09:27 PM (IST)
Hero Image
पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा ने बुधवार को कांगडा संसदीय क्षेत्र के चंबा जिले के डलहौजी में चुनाव प्रचार किया।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए जम्मू कश्मीर के नेताओं ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंकी दी है। प्रदेश भाजपा के नेताओं का पहले पंजाब विधानसभा चुनाव व अब हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार का अनुभव, जल्द जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में काम आएगा। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल में हो सकते हैं। ऐसे में जम्मू कश्मीर भाजपा ने भी अपने नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में कहीं कोई कमी नही रहनी चाहिए।

प्रदेश भाजपा के 46 नेता इस समय हिमाचल प्रदेश के मंडी व कांगड़ा जिलों में प्रचार कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर भाजपा के इन नेताओं के दल का नेतृत्व पार्टी हाइकमान द्वारा हिमाचल प्रदेश चुनाव के सह प्रभारी बनाए गए देवेन्द्र सिंह राणा व चुनाव के प्रवासी प्रभारी मुनीश शर्मा कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के इन नेताओं को हिमाचल के दो संसदीय क्षेत्रों की 23 विधानसभा सीटों पर प्रचार करने की जिम्मेवारी दी गई है। इन सीटों के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में पार्टी का प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है।बुधवार को प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र सिंह राणा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र बंजार में प्रचार किया। वहीं प्रचार के प्रवासी प्रभारी ने भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के लिए उनके विधानसभा क्षेत्र के लिए शेजार में प्रचार किया। ये दोनों वरिष्ठ नेता इस समय मंडी जिले विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा ने बुधवार को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के चंबा जिले के डलहौजी में चुनाव प्रचार किया। प्रचार अभियान के दौरान रंधावा ने डलहौजी से भाजपा उम्मीदवार डीएस ठाकुर की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर लगाया। उन्होंने डलहौजी विस क्षेत्र में सोमवार को छह चुनाव कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उनके साथ पार्टी नेता राजीव चाढ़क, सूरज सिंह, मनमोहन सिंह, जयदीप संबयाल भी अन्य कुछ पार्टी नेताओं के साथ इस समय हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।भाजपा नेता मुनीश शर्मा ने जागरण को बताया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंनें बताया कि जम्मू कश्मीर के नेताओं का दल हर संभव प्रयास कर रहा है पार्टी उम्मीदवारों की जीत हो। हम हाईकमान द्वारा दिए गए निर्देशों को ध्यान में रखते हुए जोरशोर से लोगों के बीच जा रहे हैं। भाजपा हिमाचल प्रदेश में जमीनी सतह पर मजबूत है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें