Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

76वें Independence Day के उपलक्ष में श्रीनगर के घंटा घर में फहराया गया तिरंगा, 15 अगस्त की तैयारी में लगे लोग

76वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में जम्मू-कश्मीर में गुरुवार सुबह घंटाघर पर तिरंगा फहराया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी कर रहा है और इसी के चलते प्रतिष्ठित घंटा घर पर तिरंगा फहराया गया है। बता दें कि शहर के बीचों बीच स्थित प्रसिद्ध घंटाघर का हाल ही में श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नवीनीकरण किया गया था।

By AgencyEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Thu, 10 Aug 2023 04:29 PM (IST)
Hero Image
76वें Independence Day के उपलक्ष में श्रीनगर के घंटा घर में फहराया गया तिरंगा

श्रीनगर, पीटीआई। 76वें Independence Day जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में 76वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में गुरुवार सुबह घंटाघर पर 'तिरंगा' फहराया (Tricolor Hoisted in Ghanta Ghar) गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी (Preparation of Independence Day Celebration) कर रहा है और इसी के चलते प्रतिष्ठित घंटा घर पर तिरंगा फहराया गया है।

राष्ट्रीय ध्वज फहराना यादगार क्षण

बता दें कि शहर के बीचों बीच स्थित प्रसिद्ध घंटाघर का हाल ही में श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नवीनीकरण किया गया था। इसी पर श्रीनगर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतहर आमिर खान ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराना शहर के लिए एक यादगार क्षण रहा।

निकलेगी तिरंगा रैलियां 

खान ने कहा कि शहर का घंटा घर और लाल चौक बहुत प्रतिष्ठित स्थान हैं, जिन्हें आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत तिरंगे से सजाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर और केंद्र शासित प्रदेश में कई जगहों को सजाया जा रहा है। लोग तिरंगा रैलियां निकालकर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

लाल चौक पर तल रहा विकास कार्य

श्रीनगर के व्यावसायिक केंद्र लाल चौक में कई महीनों से चल रहे विकास कार्यों के बारे में पूछे जाने पर खान ने कहा कि विकास परियोजना अपने अंतिम चरण में है और स्वतंत्रता दिवस से पहले इसका उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने लाल चौक पर काम लगभग पूरा कर लिया है।

15 अगस्त से पहले विकास योजनाओं का किया जाएगा उद्धाटन

खान ने कहा कि और चार-पांच दिन की बात है। फिनिशिंग टच, जिसमें इंस्टॉलेशन, लाइट फिटिंग आदि शामिल है, जिसका काम किया जा रहा है। हम 15 अगस्त से पहले पूरा काम पूरा कर लेंगे और उससे पहले इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें