Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राजस्थान चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर में तेज होंगी भाजपा की चुनावी सरगर्मियां, संसदीय चुनाव के लिए तैयार की जाएगी रणनीति

संसदीय चुनाव को लेकर जम्मू कश्मीर में जन संवाद अभियान चला रही जम्मू-कश्मीर भाजपा की सरगर्मियां राजस्थान में विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही जोर पकड़ लेंगी। राजस्थान में प्रचार अभियान के 23 नवंबर को समाप्त होने के साथ ही जम्मू कश्मीर के भाजपा लौट आएंगे और वह मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। वहीं संंसदीय चुनाव के लिए भी रणनीतियां तैयार करेंगे।

By vivek singhEdited By: Gaurav TiwariUpdated: Thu, 09 Nov 2023 10:07 AM (IST)
Hero Image
राजस्थान चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर में तेज होंगी भाजपा की चुनावी सरगर्मियां

राज्य ब्यूरो, जम्मू। Jammu-Kashmir Politics: संसदीय चुनाव को लेकर जम्मू कश्मीर में जन संवाद अभियान चला रही जम्मू-कश्मीर भाजपा की सरगर्मियां राजस्थान में विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही जोर पकड़ लेंगी। इस समय जम्मू कश्मीर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की 25 सदस्यीय टीम राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में प्रचार कर रही हैं।

जम्मू-कश्मीर में तेज होगा भाजपा का प्रचार

राजस्थान में प्रचार अभियान के 23 नवंबर को समाप्त होने के साथ ही जम्मू कश्मीर के भाजपा लौट आएंगे। इन नेताओं की वापसी के साथ जम्मू संभाग के साथ कश्मीर संभाग में मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच ले जाने का अभियान तेज हो जाएगा।

संसदीय चुनाव को तेजी देने के लिए बनाई जाएंगी रणनीतियां

इस समय अधिकतर वरिष्ठ नेताओं के प्रदेश से बाहर होने के कारण जनसंवाद के कार्यक्रमों की रफ्तार धीमी है। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना, संगठन महामंत्री अशोक कौल व अन्य कुछ नेता जम्मू संवाद में बूथ स्तर पर कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।

पार्टी ने अभी कश्मीर संभाग में जन संवाद अभियान को तेजी नही दी है। ऐसे में पार्टी नेताओं के राजस्थान से लौटने के बाद भाजपा जम्मू में उच्च स्तरीय बैठक कर संसदीय चुनाव को तेजी देने के लिए आगे की रणनीति तय करेगी। इसके बाद पार्टी नेताओं को विभिन्न जिलों में गतिविधियों को तेजी देने की जिम्मेदारियां भी मिलेंगी।

जन-जन तक पहुंचाई जा रहीं मोदी सरकार की उपलब्धियां

प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने बताया कि भाजपा ने वार्ड स्तर पर लोगों तक मोदी सरकार की उपलब्धियां ले जाने की मुहिम छेड़ रखी है। पार्टी नेता लोगों के बीच जा रहे हैं। ऐसे हालात में राजस्थान में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे जम्मू कश्मीर भाजपा के नेताओं के लौटने के साथ इस अभियान को और तेजी मिलना तय है। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर जम्मू कश्मीर में पार्टी को मजबूत बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Jammu-Kashmir: दक्षिण कश्मीर में पंजाब के दो नशा तस्कर सहित तीन गिरफ्तार, 3.2 किलो भुक्की बरामद; बैंक अकाउंट भी सील

राजस्थान चुनाव  में भाजपा के ये नेता कर रहे प्रचार

इसी बीच इस समय राजस्थान में प्रचार कर रहे पार्टी नेताओं में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह, कविन्द्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, पूर्व विधायक आरएस पठानिया, देवेन्द्र सिंह राणा, पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा, पूर्व मंत्री शक्ति परिहार, दिलीप परिहार, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डा नरेन्द्र सिंह मुख्य हैं।

उनके साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह, जम्मू के सांसद जुगल किशोर शर्मा व राज्यसभा के सदस्य गुलाम अली खटाना भी चुनावी रैलियों में हिस्सा लेकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में जोर लगा रहे हैं। प्रचार कर रहे इन नेताओं में से अधिकतर 25 नवंबर तक जम्मू लौट आएंगे।

यह भी पढ़ें- Shopian Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, TRF का एक आतंकी ढेर