Jammu Kashmir Weather Update: प्रचंड गर्मी के बाद अब उमस छुड़ाने लगी पसीने, जानिए कब दस्तक दे सकता है मानसून
जम्मू- कश्मीर में इस साल रिकॉर्ड गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। भीषण गर्मी से लोगों का दिन के साथ-साथ रात का चैन भी छिन गया है। अभी दो दिनों तक धूप के साथ उमस भी बेहाल करेगी। लोग घरों में रहने का मजबूर है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।
जागरण संवाददाता, जम्मू। प्रचंड गर्मी के बाद अब उमस भी पसीने छुड़ाने लगी है। दिन की प्रचंड गर्मी के साथ-साथ रात का बढ़ता तापमान पसीने छुड़ाने लगा है।
बेहाल करते इस मौसम में शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मोहिंद्र सिंह अनुसार दो दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। उमस और बढ़ेगी लेकिन 28 जून को प्री-मानसून की वर्षा हो सकती है।
जुलाई के पहले सप्ताह में हो सकती है बारिश
29-30 जून को मानसून जम्मू में दस्तक देगा। जुलाई के पहले सप्ताह झमाझम वर्षा होगी। इस दौरान तापमान में कमी आएगी लेकिन उमस बढे़गी। मंगलवार को दिन भर गर्मी ने बेहाल किया।
पूरे जम्मू कश्मीर का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। जम्मू संभाग के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा। आर्द्रता भी बढ़ने लगी है, जो सुबह से ही पसीने छुड़ाने लगती है। मंगलवार को अधिकतम आर्द्रता 46 प्रतिशत दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- Reasi Terror Attack: फिर बड़ी साजिश! रियासी बस हमले की जगह पर दिखे तीन हथियारबंद संदिग्ध, सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन
जानिए कहां कितना रहा तापमान
दिन में जम्मू का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पसीने छुड़ाने वाली इस गर्मी के बीच घरों से निकलना मुश्किल है। सुबह से ही मौसम पसीने छुड़ाने लगा था।
शाम के जरूर मौसम हल्का राहत भरा रहा।न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
बनिहाल का अधिकतम तापमान 33.0, बटोत 30.8, श्रीनगर 33.0, पहलगाम 28.1, गुलमर्ग 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा।