Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amarnath Yatra 2024: 'बम बम भोले' के जयकारों के बीच रवाना हुआ 33वां जत्‍था, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 4.65 लाख के पार

Amarnath Yatra 2024 कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का 33वां जत्‍था रवाना हुआ है। इस बार बाबा बर्फानी के भक्‍तों का आंकड़ा 4.65 लाख के पार पहुंच गया है। पवित्र गुफा के दर्शन के लिए यह यात्रा 52 दिनों के लिए शुरू की जाती है। जम्‍मू कश्‍मीर में हुए आतंकी हमलों के बीच भी श्रद्धालुओं का हौसला बरकरार है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Tue, 30 Jul 2024 12:49 PM (IST)
Hero Image
अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का 33वां जत्‍था

पीटीआई, जम्मू। Amarnath Yatra 2024: 'बम बम भोले' के जयकारों के बीच बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं का एक और नया जत्‍था रवाना हुआ है। इस जत्‍थे में 1,400 से अधिक तीर्थयात्री शामिल हुए। श्रद्धालु मंगलवार तड़के जम्मू से कश्मीर के जुड़वां आधार शिविरों के लिए रवाना हुए।

52 वाहनों के काफिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और पुलिस कर्मियों की कड़ी सुरक्षा के बीच तीर्थयात्रियों का जत्‍था अमरनाथ यात्रा के लिए निकाला गया। यह अमरनाथ यात्रियों का 33वां जत्था है।

अमरनाथ यात्रा के लिए दो रास्‍ते

अमरनाथ यात्रा के लिए दो रास्‍ते हैं। 1,100 तीर्थयात्रियों ने अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग को अपनाया। वहीं 377 ने गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे छोटे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग को चुना। अब तक 4.65 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

52 दिन तक चलती है पवित्र यात्रा

महादेव की यह पवित्र यात्रा 52 दिनों के लिए शुरू की जाती है। इस साल यात्रा का पहला जत्‍था 29 जून को रवाना किया गया था। वहीं श्रद्धालुओं का आखिरी जत्‍था रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्‍त को जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Amarnath Yatra: कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं का नया जत्‍था रवाना, 4.51 लाख यात्रियों ने किए पवित्र गुफा के दर्शन

यात्रा ने 12 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

इस बार बाबा अमरनाथ के भक्‍तों ने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही एक नए रिकॉर्ड की तरफ भी बढ़ रहे हैं। आतंकी हमलों के बीच भी श्रद्धालुओं का हौसला बुलंद है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर