Move to Jagran APP

Amarnath Yatra के लिए 23वां जत्था रवाना, अब तक 3.75 लाख श्रद्धालुओं ने किए पवित्र गुफा के दर्शन

Amarnath Yatra 2024 अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में अलग ही उत्‍साह देखने को मिल रहा है। तीर्थयात्रियों का 23वां जत्‍था रवाना हुआ है। अब तक साढ़े तीन लाख से ज्‍यादा लोग बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। वहीं पिछले साल 4.5 लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा की थी। इस बार 21 दिनों में ही ये आंकड़ा लगभग पूरा हो गया है।

By Agency Edited By: Himani Sharma Updated: Sat, 20 Jul 2024 11:20 AM (IST)
Hero Image
अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ 23वां जत्‍था

पीटीआई, जम्मू। Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का 23वां जत्‍था रवाना हो गया है। 654 महिलाओं सहित 3,471 तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए आधार शिविर से रवाना हुए।

23वें जत्‍थे में 93 साधु और 34 साध्वियां शामिल

तीर्थयात्रियों के 23वां जत्थे में 93 साधु और 34 साध्वियां भी शामिल हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा में 114 वाहनों के काफिले में सुबह तीन बजे भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।

अमरनाथ यात्रा के हैं दो मार्ग

2,398 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे मार्ग के माध्यम से वार्षिक तीर्थयात्रा करने के लिए पहलगाम पहुंचेंगे। साथ ही 1,073 ने गांदरबल जिले में छोटे लेकिन 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना है।

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2024: तीर्थयात्रियों का 22वां जत्‍था हुआ रवाना, अब तक 3.5 लाख से ज्‍यादा श्रद्धालु कर चुके दर्शन

19 अगस्‍त को समाप्‍त होगी यात्रा

इस वर्ष अब तक 3.75 लाख से अधिक तीर्थयात्री गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के लिंग के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर में दर्शन किये। यात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होने वाली है।

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2024: आतंकी हमलों के बीच भी नहीं डगमगाए श्रद्धालुओं के कदम, अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ 21वां जत्‍था

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।