Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amarnath Yatra 2024: आतंकी हमलों के बीच भी नहीं डगमगाए श्रद्धालुओं के कदम, अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ 21वां जत्‍था

Amarnath Yatra 2024 जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकी हमलों के बीच भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं डगमगाए। अमरनाथ यात्रा के लिए 21वां जत्‍था रवाना हुआ है। अब तक बाबा बर्फानी के दर्शन तीन लाख से ज्‍यादा तीर्थयात्री कर चुके हैं। यह यात्रा 52 दिन चलती है। 29 जून को तीर्थयात्रियों का पहला जत्‍था रवाना हुआ था। आतंकी हमलों के बीच तीर्थयात्रा जारी है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Thu, 18 Jul 2024 04:05 PM (IST)
Hero Image
अब तक तीन लाख से ज्‍यादा श्रद्धालु कर चुके यात्रा

पीटीआई, जम्मू। Amarnath Yatra 2024: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों का 21वां जत्‍था रवाना हुआ है। अमरनाथ मंदिर के लिए 4,383 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था गुरुवार की सुबह दर्शन के लिए निकला। सेना के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

157 वाहन का काफिला हुआ रवाना

अधिकारियों ने कहा कि तीर्थयात्रियों का 21वां जत्था, जिसमें 1,086 महिलाएं और आठ बच्चे शामिल थे। 157 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए।

2,682 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे मार्ग से यात्रा करने के लिए पहलगाम पहुंचेंगे। बाकी के 1,701 तीर्थयात्रियों ने गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे बलटाल मार्ग को चुना।

26 जून को शुरू हुई थी यात्रा

अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्‍त तक समाप्‍त होगी। यह यात्रा 52 दिनों तक चलती है। हर साल भारी मात्रा में यहां श्रद्धालु बाबा बर्फानी से मिलने आते हैं। कहा जाता है कि यात्रा करने से व्‍यक्ति के पाप दूर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2024: आतंकी हमले भी नहीं डिगा पा रहे भक्तों का उत्साह, अब तक इतने श्रद्धालु कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन

पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड

पिछले साल इस यात्रा को करीब 4.5 लाख तीर्थयात्रियों ने किया था। इस बार सिर्फ 19 दिनों में ही यह तीन लाख से ज्‍यादा तीर्थयात्री इस अपनी यात्रा पूरी कर चुके हैं। इस वर्ष पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है। वहीं अभी तक जितने भी श्रद्धालु यात्रा करके लौटे हैं उनमें अलग उत्‍साह देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2024: बालटाल और पहलगाम में भारी बारिश, रोकी गई अमरनाथ यात्रा; अभी तक इतने श्रद्धालु कर चुके दर्शन

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर