Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amarnath Yatra में श्रद्धालुओं के लिए यादगार रहेगी यात्रा, मिलेगा उच्चतम आध्यात्मिक अनुभव

Amarnath Yatra 2023 श्रद्धालुओं को अमरनाथ यात्रा के दौरान इस बार सुरक्षा और आध्यात्मिक अनुभव का करीबी से अहसास होगा। उन्हें इस बार की यात्रा यादगार रहेगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और प्रदेश प्रशासन इसी के अनुरूप तैयारियां कर रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Sat, 17 Jun 2023 12:27 AM (IST)
Hero Image
Amarnath Yatra में श्रद्धालुओं के लिए यादगार रहेगी यात्रा, मिलेगा उच्चतम आध्यात्मिक अनुभव

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो। Amarnath Yatra 2023: श्रद्धालुओं को अमरनाथ यात्रा के दौरान इस बार सुरक्षा और आध्यात्मिक अनुभव का करीबी से अहसास होगा। उन्हें इस बार की यात्रा यादगार रहेगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और प्रदेश प्रशासन इसी के अनुरूप तैयारियां कर रहा है।

श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. मनदीप भंडारी ने शुक्रवार को बालटाल आधार शिविर से पवित्र गुफा तक यात्रा मार्ग का खुद दौरा कर प्रत्येक तैयारियों और सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया है। उन्होंने यात्रा से संबंधित अधिकारियों से कहा है कि वह अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा, सुविधा और आध्यात्मिक अनुभव के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

नहीं होगी कोई कमी 

इसमें कोई कमी नहीं रह जाए और यात्रा शुरू होने से पहले ही सभी प्रबंध कर लिए जाएं। श्राइन बोर्ड के सीईओ ने प्रशासनिक अधिकारियों और सीमा सड़क संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों संग बालटाल आधार शिविर से पवित्र गुफा तक यात्रा मार्ग का दौरा कर स्थिति का मौके पर जायजा लिया।

उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सफल तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों का से निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के महत्व पर जोर दिया।

अतिरिक्त सीईओ, एसएएसबी, डीसी अनंतनाग, एसएसपी अनंतनाग, निदेशक सूचना जम्मू-कश्मीर, निदेशक पर्यटन कश्मीर, एसपी मुख्यालय अनंतनाग, निदेशक स्वास्थ्य कश्मीर, बीआरओ प्रतिनिधियों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मनदीप भंडारी ने बुनियादी ढांचे की बारीकी से समीक्षा की।