Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu News: नई जिम्मेदारी संभालने सेना मुख्यालय रवाना हुए आर्मी कमांडर, उधमपुर में बलिदानियों को दी सलामी

Jammu News नई जिम्‍मेदारी संभालने के लिए आर्मी कमांडर सेना मुख्‍यालय रवाना हो गए। दिल्ली रवाना होने से पहले आर्मी कमांडर ने उत्तरी कमान के ध्रुव मेमोरियल में सेना के बलिदानियों को सलामी दी। रवाना होने से पहले उन्होंने कमान मुख्यालय के सीनियर सैन्य अधिकारियों से बातचीत में उन्हें कड़ी सर्तकता से भावी चुनौतियों का सामना करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Sun, 18 Feb 2024 04:23 PM (IST)
Hero Image
नई जिम्मेदारी संभालने सेना मुख्यालय रवाना हुए आर्मी कमांडर

राज्य ब्यूरो, जम्मू। सेना की उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी थल सेना उपप्रमुख की अहम जिम्मेदारी संभालने के लिए रविवार को दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली रवाना होने से पहले आर्मी कमांडर ने उत्तरी कमान के ध्रुव मेमोरियल में सेना के बलिदानियों को सलामी दी।

रवाना होने से पहले उन्होंने कमान मुख्यालय के सीनियर सैन्य अधिकारियों से बातचीत में उन्हें कड़ी सर्तकता से भावी चुनौतियों का सामना करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा। आर्मी कमांडर ने शुक्रवार को कमान मुख्यालय उधमपुर में अधिकारियों को संबोधित किया था।

इस दौरान उन्होंने उत्तरी कमान के अधिकारियों व जवानों के देशसेवा करने के जज्बे की सराहना भी की। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि उत्तरी कमान के वीर उच्च मनोबल के साथ सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने का अभियान जारी रखेंगे।

नए आर्मी कमांडर आ रहे पद भार संभालने

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी की जगह थलसेना उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेन्द्र कुमार उत्तरी कमान के नए आर्मी कमांडर का पद भार संभालने के लिए आ रहे हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले उत्तरी कमान प्रमुख ने केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर व लद्दाख के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर सैन्यकर्मियों का मनोबल बढ़ाया था।

यह भी पढ़ें: PM Modi Jammu Visit: प्रधानमंत्री मोदी का दौरा होगा एतिहासिक, जम्‍मू कश्‍मीर को मिलेगा राज्‍य दर्जा; लोगों में जागी उम्‍मीदें

जम्मू संभाग की सुरक्षा की जिम्मेदारी

जारी सप्ताह में उत्तरी कमान प्रमुख ने कश्मीर की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली सेना की पंद्रह कोर, लद्दाख की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली चौदह कोर के बाद जम्मू संभाग की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली सोलह कोर के दौरे किए। इस दौरान मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों पर अधिकारियों से चर्चा करने के साथ उन्होंने नियंत्रण रेखा व वास्तविक नियंत्रण रेखा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उनके जज्बे की सराहना भी की थी।

यह भी पढ़ें: Jammu News: PM मोदी 20 को जनता को समर्पित करेंगे विजयपुर AIIMS, जम्मू व सांबा के लोगों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने फरवरी 2022 में लेफ्टिनेंट जनरल वाइके जोशी से सेना के उत्तरी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ की जिम्मेदारी संभाली थी। उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर के दो साल के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने चीन, पाकिस्तान द्वारा पैदा की जा रही सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए भारतीय सेना को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें