Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ladakh News: लद्दाख में बर्फबारी के बीच फंसे 80 लोगों को सेना ने बचाया, आधी रात को चलाया बचाव अभियान

लद्दाख में लेह और श्योक नदी घाटी के बीच 17688 फुट ऊंचे चांग ला दर्रे में बर्फबारी हुई। इस दौरान 80 लोगों के आसपास लोग फंस गए। वहीं सेना की त्रिशूल डिवीजन के सैनिकों ने आधी रात को रेस्क्यू ऑपरेशन का अंजाम दिया और महिलाओ और बच्चों सहित लगभग 80 लोगों को बचाया। इस बचाव अभियान की तस्वीरें और एक वीडियो भी साझा की है।

By Jagran News Edited By: Deepak Saxena Updated: Sun, 07 Apr 2024 03:46 PM (IST)
Hero Image
लद्दाख में बर्फबारी के बीच फंसे 80 लोगों को सेना ने बचाया।

पीटीआई, लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लेह और श्योक नदी घाटी के बीच 17,688 फुट ऊंचे चांग ला दर्रे में बर्फबारी के बीच फंसे महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 80 लोगों को सेना ने बचाया।

रविवार को जानकारी देते हुए भारतीय सेना के लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर ने कहा कि आधी रात के ऑपरेशन को त्रिशूल डिवीजन के सैनिकों ने अंजाम दिया। त्रिशूल डिवीजन के सैनिकों ने चांग ला की बर्फीली ऊंचाइयों पर यातायात अवरोध को दूर करने के लिए एक आपातकालीन स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया दी।

80 लोगों को पहुंचाई राहत

कॉर्प्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि रात में दो घंटे तक लगातार काम किया और बर्फबारी के बीच फंसी महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 80 लोगों को राहत पहुंचाई। इसमें बचाव अभियान की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो भी साझा की गई।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: जम्मू-रियासी सीट से 23 प्रत्याशी मैदान में बचे, तीन के नाम खारिज; 26 को होगा मतदान

ये भी पढ़ें; Lok Sabha ELection 2024: कभी रिमोट से चलाते थे राजनीति, आज खुद अस्तित्व के लिए जूझ रहे पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें