Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जम्मू कश्मीर में भाजपा इस तारीख से चलाएगी महा जनसंपर्क अभियान, अनुच्छेद 370 हटने के बाद आए बदलावों पर करेगी चर्चा

Jammu News 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एलान के बाद जम्मू कश्मीर में भी सभी पार्टियां चुनावी मोड में दिखाई दे रही है। इसी को देखते हुए जम्मू में प्रदेश भाजपा अनुच्छेद 370 हटने के बाद आए बदलाव आम लोगों को बताने के लिए 24 अक्टूबर से महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Mon, 16 Oct 2023 09:06 AM (IST)
Hero Image
जम्मू कश्मीर में भाजपा 24 तारीख से चलाएगी महा जनसंपर्क अभियान। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, जम्मू। Jammu News: प्रदेश भाजपा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद आए बदलाव आम लोगों को बताने के लिए 24 अक्टूबर से महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस अभियान से केंद्र प्रायोजित योजनाओं की उपलब्धियों व ऐतिहासिक फैसलों पर लोगों से बात होगी।

प्रदेश में जिला स्तर पर चलाए जाने वाले अभियान के लिए प्रदेश भाजपा (BJP Jammu Kashmir) की बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। पार्टी नेता कविंद्र गुप्ता ने जम्मू के त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से बैठक अभियान पर चर्चा की।

370 हटने के बाद हुए बदलावों पर करेगी चर्चा

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 370 हटने के बाद कई समुदायों को अधिकार मिले हैं। श्रम, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियों के साथ कई केंद्रीय कानूनों को जम्मू और कश्मीर में भी प्रभावी बनाया गया है। आतंकी घटनाओं में कमी व पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर पार्टी को मजबूत करने की कबायद तेज

वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना (Ravindra Raina) अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट (Anantnag-Rajouri Lok Sabha seat) परिसीमन के बाद जबसे असतित्व में आई है। वो यहां पर पार्टी को मजबूत बनाने के काम में लगे हुए हैं। अनंतनाग-राजौरी जम्मू कश्मीर के दोनों संभागों में पीर पंजाल के दाएं और बाएं फैला हुआ है।

इसमें 11 विधानसभा क्षेत्र दक्षिण कश्मीर के और सात जम्मू संभाग के राजौरी व पुंछ के शामिल किए हैं। दक्षिण कश्मीर में भाजपा का पहले कभी कोई ज्यादा जनाधार नहीं रहा है। मौजूदा समीकरण में भाजपा ने गुज्जर-बक्करवाल और पहाड़ी समदुाय में अपनी पैठ बढ़ाई है।

यह भी पढ़ें: अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर है भाजपा की नजर, गुज्जर-बक्करवाल और पहाड़ी समदुाय में बना रही अपनी पैठ

यह भी पढ़ें: Jammu News: कारगिल में 18 को चुना जाएगा मुख्य कार्यकारी पार्षद, सत्र न्यायाधीश इकबाल मसूदी दिलाएंगे शपथ

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर