Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu Kashmir News: बूढ़ा अमरनाथ के लिए छठा जत्था रवाना, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात

बाबा बूढ़ा अमरनाथ (Budha Amarnath Yatra 2024) के दर्शन के लिए यात्रियों का छठा जत्था सोमवार को रवाना हो गया। यात्रियों के सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह पर सुरक्षाबलों तैनाती की गई है। नए जत्थे में कुल 380 तीर्थयात्री शामिल हैं जिसमें 90 महिलाएं और 9 बच्चे भी है। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 7 अगस्त को हुई थी और 20 अगस्त तक ये यात्रा चलेगी।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Mon, 12 Aug 2024 06:12 PM (IST)
Hero Image
बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 2024 का नया जत्था जम्मू से रवाना (जागरण फाइल फोटो)

पीटीआई, जम्मू। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 2024 की शुरुआत 7 अगस्त को हुई थी। अब तक तीर्थयात्रियों के कुल पांच जत्थे इस यात्रा के माध्यम से भगवान शंकर के दर्शन कर चुके हैं। इस यात्रा का छठा जत्था भी रवाना हो चुका है।

380 से अधिक यात्रियों का छठा जत्था उत्साह के साथ 'बम बम भोले' का जाप करते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुंछ जिले में बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन के लिए सोमवार को जम्मू आधार शिविर से रवाना हुआ।

यात्रा में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 382 तीर्थयात्रियों का छठा जत्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की सुरक्षा में 10 वाहनों (8 बस और 2 हल्के मोटर वाहन) के काफिले के साथ सुबह 5:15 बजे भगवती नगर आधार शिविर से रवाना किया गया।

जत्थे में 283 पुरुषों, 90 महिलाओं और 9 बच्चे शामिल हैं। तीर्थयात्रियों का नए जत्था 'बम बम भोले', 'हर हर महादेव' और 'जय श्री राम' के नारों के बीच रवाना हुआ। गौरतलब हो कि यह यात्रा 7 अगस्त को शुरू हुई थी और 20 अगस्त तक चलेगी।

हर साल हजारों भक्त करतें हैं यात्रा

बता दें कि पुंछ की मंडी तहसील के राजपुरा गांव में भगवान शिव को समर्पित बूढ़ा अमरनाथ मंदिर जम्मू क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है, जहां यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यात्रा दशनामी अखाड़ा, पुंछ से मंदिर में 'छड़ी मुबारक' के आगमन के साथ समाप्त होती है।

पवित्र मानी जाने वाली पुलस्त नदी मंदिर के पास से बहती है, जहां प्रवेश करने से पहले तीर्थयात्री पारंपरिक रूप से स्नान करते हैं। भगवान शिव के इस प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने के लिए हर साल हजारों भक्त यात्रा करते हैं।

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra का 12 साल का टूटा रिकॉर्ड, दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा पांच लाख के पार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें