Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu Kashmir News: अमरनाथ श्रद्धालुओं को लेकर जम्मू लौट रही बस सैन्य वाहन से टकराई, छह लोग घायल

Amarnath Yatra 2024 बालटाल से अमरनाथ यात्रियों को लेकर जम्मू लौट रही बस बन टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों की बस एक सैन्य वाहन से टकरा गई। सैन्य वाहन की टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह श्रद्धालु घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Dinesh Mahajan Edited By: Rajiv Mishra Updated: Fri, 12 Jul 2024 09:54 AM (IST)
Hero Image
सैन्य वाहन से टकराई श्रद्धालुओं की बस

जागरण संवाददाता, जम्मू। अमरनाथ यात्रा पूरी कर चुके श्रद्धालुओं को लेकर जम्मू लौट रही एक बस वीरवार शाम पांच बजे नगरोटा में बन टोल प्लाजा के पास सैन्य वाहन से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार छह श्रद्धालु घायल हो गए।

सभी घायलों को जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी पहचान ध्यानेश्वर गिरि, भगवान गिरि, भारत मरोत्रो और धनराज रमेश निवासी नांदेड़, महाराष्ट्र, साहेबराव बालाजी निवासी अर्धपुर, महाराष्ट्र और प्रकाश रघुजी निवासी देशमुख नगर महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

बालटाल से जम्मू आ रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, बालटाल से अमरनाथ यात्रियों को लेकर जम्मू आ रही बस (एनएल01बी-1647) की टक्कर सामने से आ रहे एक सैन्य वाहन से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस के केबिन में बैठे छह यात्रियों को गंभीर चोट आई।

यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2024: श्रद्धालुओं से अधिक किराया वसूलने पर वाहन चालकों की खैर नहीं, RTO ने शुरू कर दी बड़ी कार्रवाई, लगाया भारी जुर्माना

घायल यात्रियों को पहुंचाया गया अस्पताल

एसडीपीओ नगरोटा आकाश कोहली ने बताया कि हादसे में घायल हुए सभी यात्रियों को तुरंत एंबुलेंस से जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल यात्रियों की हालत स्थिर बनी हुई है। बस चालक को चोट नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- Kathua Encounter: सीमा से लगे गांवों में 14 KM तक जवानों का पहरा, हर गतिविधि पर पैनी नजर; आसान नहीं आतंकियों का बचना