Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शीतलहर की चपेट में घाटी, कड़ाके की ठंड से ठिठुरा जम्मू-कश्मीर, शून्य से नीचे पहुंचा तापमान; अगले दस दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

Cold wave in Jammu-Kashmir जम्मू और कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद से घाटी में मौसम शुष्क बना हुआ है।कई स्थानों पर तापमान फिर शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 दिसंबर तक घाटी के मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने वाला है। मौसम ऐसा ही रहेगा।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Sun, 03 Dec 2023 08:43 AM (IST)
Hero Image
कड़ाके की ठंड से ठिठुरा जम्मू-कश्मीर, शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। Cold wave in Jammu-Kashmir: जम्मू और कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद से घाटी में मौसम शुष्क बना हुआ है।

भीषण ठंड पड़ रही है। पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में है। कई स्थानों पर तापमान फिर शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 दिसंबर तक घाटी के मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने वाला है।

ठंड का बढ़ेगा प्रकोप

अलबत्ता ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। वहीं, दूसरी ओर जम्मू संभाग में रविवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। घाटी में शनिवार को भी मौसम शुष्क रहा। श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश इलाकों में दोपहर तक हल्की धूप छाई रही, लेकिन दोपहर बाद आसमान पर बादल छाए रहे। इस बीच तापमान में आई गिरावट के चलते शीतलहर का प्रकोप जारी है।

कहां कितना रहा तापमान?

आज श्रीनगर में न्यूनतम ताममान 4.8, काजीगुंड में 3.4, पहलगाम में -0.4, कुपवाड़ा में 2.3, कुकरनाग में 2.2, जबकि गुलमर्ग में -3.0 डिग्री सेलसियस रिकार्ड किया गया। जबकि जम्मू में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा और भद्रवाह में अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया।

बर्फ की चादर में लिपटा सोनमर्ग

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। वहीं, कड़ाके की ठंड का सामना करने के लिए घाटी में लोगों ने पूरी तैयारी कर रखी है। कश्मीर का सोनमर्ग बर्फ की चादर में लिपट गया है। गत शुक्रवार को यहां भारी बर्फबारी हुई। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- Jammu-Kashmir Weather: बारिश-बर्फबारी से लुढ़का पारा, कड़ाके की ठंड से ठिठुरे जम्मूवासी; पढ़ें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

तीसरे दिन भी बंद रही कुछ सड़कें

ताजा बर्फबारी के चलते घाटी की कुछ सड़कें तीसरे दिन शनिवार को भी यातायात के लिए बंद रहीं। श्रीनगर-सोनमर्ग, मुगल रोड, कुपवाड़ा-कहनाग तथा बांडीपुर-गुरेज रोड को यातायात के लिए बंद रखा गया। इन मार्गों पर वीरवार को हुई ताजा बर्फबारी के चलते एहतियातन यातायात रोक दिया गया। इसी महीने की 21 तारीख से घाटी में सर्दियों का सबसे कठिन दौर कहलाने वाला 40 दिवसीय चिलेकलां शुरू हो रहा है।

चिलेकलां में घाटी में होती है बर्फबारी

चिलेकलां में कड़ाके की ठंड के बीच अकसर घाटी में बर्फबारी होती है। तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना रहता है। आसमान अमूमन बादलों से ढका रहेगा। कड़ाके की ठंड का मुकाबला करने के लिए लोग कांगड़ी समेत गर्मी पहुंचाने वाले उपकरणों व गर्म कपड़ों का प्रयोग करते हैं, जबकि ठंड से पैदा होने वाली बीमारियों जैसे जुकाम, खांसी व छांति का संक्रमण से बचने के लिए सूखी सब्जियों का सेवन करते हैं।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Snowfall: डोडा जिले में ताजा बर्फबारी से मौसम हुआ खुशनुमा, घाटी का तापमान भी गिरा