Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चरणजीत सिंह चन्नी और मुकेश अग्निहोत्री को मिली नई जिम्मेदारी, जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए निभाएंगे पर्यवेक्षक की भूमिका

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 (Jammu Kashmir Vidhansabha Election 2024) के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चरणजीत सिंह चन्नी और मुकेश अग्निहोत्री को नई जिम्मेदारी दी है। दरअसल पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी और हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। बता दें कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे।

By Nitish Kumar Kushwaha Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Tue, 17 Sep 2024 06:59 PM (IST)
Hero Image
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए चरणजीत सिंह चन्नी और मुकेश अग्निहोत्री को नई जिम्मेदारी।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 (Jammu Kashmir Assembly Election 2024) के लिए सभी पार्टियां अपनी तैयारी कर चुकी हैं। बुधवार को पहले चरण में कुल 24 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे। पहले चरण को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने से प्लानिंग की है।

इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे अग्निहोत्री और चन्नी

जम्मू-कश्मीर विधावसभा चुनाव 2024 (Jammu Kashmir Assembly Election 2024) के लिए मल्लिकार्जुन खरगे ने चरणजीत सिंह चन्नी और मुकेश अग्निहोत्री को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। कांग्रेस के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं के ऊपर अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कुल तीन चरणों में मतदान कराए जाएंगे। पहले चरण के लिए 18 सिंतबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर तो वहीं तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। बुधवार जम्मू-कश्मीर में कुल 24 सीटों पर वोटिंग कराए जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा जो शाम को छह बजे तक चलेगा।

पहले चरण में 229 उम्मीदवार

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में 24 सीटों पर हो रहे मतदान में कुल 229 उम्मीदवार चुनावी मैदान में नजर आ रहे हैं। जिनमें 9 महिलाएं और 92 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 36 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर