Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Police Commemoration Day : केरिपुब ने पुलिस स्मृति दिवस पर अपने बलिदानियों के पद्चिन्हों पर चलने का लिया प्रण

पूर्वी लद्दाख के हाट स्प्रिंग में 21 अक्टूबर 1959 को केरिपुब के जवानो चौकी कब्जाने के लिए आई चीन की सेना से भिड़ गए थे। अधिक संख्या बेहतर हथियार लेकर आए दुश्मन से लड़ते हुए केरिपुब के 10 जवानों ने वीरगति पाई थी।

By Jagran NewsEdited By: Rahul SharmaUpdated: Fri, 21 Oct 2022 01:38 PM (IST)
Hero Image
केरिपुब की बटालियनों के मुख्यालय में भी बलिदानियों के सम्मान में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : लद्दाख के हाट स्प्रिंग में वर्ष 1959 में भारतीय चौकी पर कब्जा करने की चीन की सेना की साजिश को नकारते हुए बलिदान देने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों को शुक्रवार को पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

जम्मू के ग्रुप सेंटर बनतालाब में केंद्रीय रिजर्व पुलिस ने केरिपुब ने अपने बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके पद्चिन्हों पर चलने का प्रण किया। ग्रुप सेंटर में आईजी पीएस रणपिसे ने बलिदानियों को सलामी देने के साथ केरिपुब जवानों के गार्ड आफ आनर का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने सराहनीय योगदान देने वाले केरिपुब कर्मियों काे सम्मानित भी किया। इस मौके पर केरिपुब के अधिकारी व जवान भी मौजूद थे। ग्रुप सेंटर मुख्यालय के साथ जम्मू संभाग में केरिपुब की बटालियनों के मुख्यालय में भी बलिदानियों के सम्मान में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

वहीं दूसरी ओर जम्मू शहर के पलोड़ा में सीमा सुरक्षा बल जम्मू फ्रंटियर ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए बलिदान देने वाले इन वीरों को श्रद्धांजलि देने के साथ स्मृति परेड का भी आयोजन किया। इस मौके पर आईजी डीके बूरा ने देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के साथ स्मृति परेड का निरीक्षण भी किया।

इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल के अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। स्मृति दिवस पर इन कार्यक्रमों में उन वीरों के योगदान याद किया गया जिन्होंने 63 साल पहले पूर्वी लद्दाख के हाट स्प्रिंग में चीन के सैनिकों से लोहा लिया था।

पूर्वी लद्दाख के हाट स्प्रिंग में 21 अक्टूबर 1959 को केरिपुब के जवानो चौकी कब्जाने के लिए आई चीन की सेना से भिड़ गए थे। अधिक संख्या, बेहतर हथियार लेकर आए दुश्मन से लड़ते हुए केरिपुब के 10 जवानों ने वीरगति पाई थी। हर साल 21 अक्टूबर काे पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाते हुए पुलिस व अद्घसैनिक बल, केरिपुब के इन बलिदानियों को श्रद्धाजंलि दे कर उनसे प्रेरणा लेते हैं। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें