Move to Jagran APP

Jammu Kashmri की बेटी Srishti Kaul को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, नेशनल यूथ पार्लियामेंट में दो बार कर चुकीं प्रदेश का प्रतिनिधित्व

सृष्टि कौल दो बार नेशनल यूथ पार्लियामेंट में जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैैं। वह इस समय गुरुग्राम में नौकरी कर रही हैैं। सृष्टि ने सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान से ही उनकी रुचि ज्ञानवर्धक गतिविधियों व एनएसएस में रही है।

By JagranEdited By: Lokesh Chandra MishraUpdated: Sun, 25 Sep 2022 08:30 PM (IST)
Hero Image
सृष्टि दिसंबर 2020 में छठे बिक्रस यूथ सम्मेलन में स्पीकर के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैैं।
जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू की बेटी सृष्टि कौल ने एनएसएस नेशनल अवार्ड हासिल कर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का गौरव बढ़ाया है। समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए केंद्रीय युवा व खेल मामलों के मंत्रालय ने अवार्ड के लिए उनका चयन किया था। यह अवार्ड गत दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सृष्टी कौल को प्रदान किया। जम्मू की रहने वाली सृष्टि इससे पहले दिसंबर 2020 में छठे बिक्रस यूथ सम्मेलन में स्पीकर के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैैं।

वह दो बार नेशनल यूथ पार्लियामेंट में जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैैं। वह इस समय गुरुग्राम में नौकरी कर रही हैैं। सृष्टि कौल ने सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान से ही उनकी रुचि ज्ञानवर्धक गतिविधियों व एनएसएस में रही है। सृष्टि ने सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रिहाड़ी से बारहवीं कक्षा पास की थी। उसके बाद महिला कालेज गांधीनगर से जूलोजी, बाटनी व केमिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन किया। उसके बाद जम्मू विश्वविद्यालय से केमिस्ट्री में एमएससी की।

पढ़ाई के साथ ज्ञानवर्धक गतिविधियां भी : साल 2021 में जम्मू विश्वविद्यालय से पास आउट होने के बाद नौकरी की शुरुआत की। वह इस समय एच प्लस के स्ट्रेटजिक में कार्य कर रही हैैं। सृष्टि कौल ने कहा कि पढ़ाई के दौरान एनएसएस की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के दौरान समाज सेवा करने का मौका मिला। सृष्टि का युवाओं को संदेश है कि हमें पढ़ाई के साथ ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेकर राष्ट्र निर्माण के लिए काम करना चाहिए। इसी से उन्हें देश-दुनिया का ज्ञान मिलेगा और समाज हित में कुछ और बेहतर करने की प्रेरणा भी मिलेगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।