Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu News: शाम का खाना बनाने में व्यस्त थे लोग तभी होने लगी गोलीबारी, लोगों ने बताया आंखों देखा हाल

लोग अभी शाम का खाना बनाने में व्यस्त थे कि अचानक पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। इस गोलीबारी का जवाब देते हुए बीएसएफ के जवानों ने भी ताबड़तोड़ गोलीबारी की है। यह गोलीबारी 810 पर शुरू हुई थी और विक्रम पोस्ट से शुरू हुई गोलीबारी मोटार्ट की वरसात में बदल गई और लोगों को संभालने का मौका तक नहीं मिला।

By Jeet KumarEdited By: Jeet KumarUpdated: Thu, 26 Oct 2023 11:10 PM (IST)
Hero Image
एक बार फिर जान बचाने के लिए आधी रात को भागे बॉर्डर के लोग

 सतीश शर्मा, बिश्नाह। गुरुवार की रात को एक बार फिर बॉर्डर के लोगों पर पाकिस्तानी गोलाबारी की मुसीबत अचानक टूट पड़ी जिस वजह से लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। लोग अभी शाम का खाना बनाने में व्यस्त थे कि अचानक पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।

इस गोलीबारी का जवाब देते हुए बीएसएफ के जवानों ने भी ताबड़तोड़ गोलीबारी की है। यह गोलीबारी 8:10 पर शुरू हुई थी और विक्रम पोस्ट से शुरू हुई गोलीबारी मोटार्ट की वरसात में बदल गई और लोगों को संभालने का मौका तक नहीं मिला।

बॉर्डर एरिया को खाली कर भागे लोग

लोग पाकिस्तानी गोलीबारी से बचने के लिए अपने बाल बच्चों को लेकर बॉर्डर एरिया को खाली कर पीछे इलाके में आ गए हैं ताकि किसी तरह पाकिस्तानी गोलीबारी से बचा जा सके अरनिया के रहने वाले बिट्टू शर्मा ने बताया है कि हम अब सपने में भी नहीं सो सकते थे कि पाकिस्तान अचानक गोलीबारी कर देगा लेकिन अभी हम लोग खाना बनाने खाने में ही व्यस्त थे कि अचानक अरनिया सेक्टर की बीएसएफ की पोस्ट पर पाकिस्तानी रेंजरो ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका जवाब बीएसएफ के जवानों ने भी दिया।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू में भारतीय चौकियों पर की गोलीबारी, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जोरदार मोर्टार की बारिश हुई

लेकिन उसके बाद यह गोलीबारी मोटार्ट शेलो में बदल गई और दोनों तरफ से जोरदार मोर्टार शेलो की वर्षा हो गई। जो लोग इस गोलवारी से बच सकते थे बह निकल गए बाकी लोग बंकरों में जा छिपे । पर बॉर्डर की जीरो लाइन पर बसे चानना, चन्गिया, जाबोवाल, तरेवा, सेई पिंडी सहित दर्जनों गांव के लोग अपने घरों में छिप गए हैं। अब प्रशासन गोलीबारी में फसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहा है पर भीषण गोलीबारी और मोटार्ट की वर्षा में पलायन भी मुश्किल हो रहा है।