Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जम्मू: नहीं रहे पूर्व विधायक राजेश गुप्ता, लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ

उन्हें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था और फिर हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मंगलवार को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें दोपहर को गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल बख्शी नगर ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

By Vikas AbrolEdited By: Updated: Tue, 07 Jun 2022 08:44 PM (IST)
Hero Image
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

जम्मू : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। राजेश गुप्ता 2014 में जम्मू पूर्व से विधायक चुने गए थे। इससे पूर्व वह जम्मू नगरनिगम के कारपोरेटर थे। राजेश गुप्ता लंबे अर्से से बीमार थे और उनका उपचार चल रहा था लेकिन दो सालों से वह अधिक बीमार होने के कारण सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे। करीब दो साल से उनका डाक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा था।

गत दिनों उन्हें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था और फिर हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मंगलवार को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें दोपहर को गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल बख्शी नगर ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

पूर्व विधायक की मृत्यु पर शोक जताया

विजयपुर : जम्मू कश्मीर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता की आज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसमें आज पूर्व एमएलए राजेश गुप्ता ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू में अपनी आखिरी सांस ली।

इसी के चलते भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष डॉक्टर पंकज भगत ने कहा कि पूर्व विधायक राजेश गुप्ता भाजपा के बहुत ही ईमानदार और कर्मठ नेता थे जिन्होंने भाजपा पार्टी में रहने के दौरान पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाया। उन्होंने कहा पूर्व विधायक के जाने के बाद भाजपा को बहुत बड़ी क्षति हुई है और उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी वह शायद कभी पूरी नहीं हो पाएगी। इस अवसर पर उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व विधायक गुप्ता के अप्रतिम योगदान को स्देव याद रखा जाएगा।