Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: देश में पंचायती राज को मजबूत करने में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का रहा अहम योगदान

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के संविधान में 73वां 74वां संशोधन लगाकर जमीनी सतह पर मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी। कंप्यूटर व सूचना तकनीक की क्रांति लाई।

By Vikas AbrolEdited By: Updated: Fri, 20 Aug 2021 05:07 PM (IST)
Hero Image
पार्टी मुख्यालय जम्मू में कार्यक्रम में पूर्व मंत्री योगेश साहनी और रमण भल्ला राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 77वीं जयंती पर याद किया। पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक जम्मू में आयोजित किए कार्यक्रम में नेताओं, कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश में पंचायती राज को मजबूत करने में पूर्व प्रधानमंत्री का अहम योगदान रहा है।

राजीव गांधी ने देश के संविधान में 73वां 74वां संशोधन लगाकर जमीनी सतह पर मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के संविधान में 73वां 74वां संशोधन लगाकर जमीनी सतह पर मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी। कंप्यूटर व सूचना तकनीक की क्रांति लाई। देश में वोट डालने के लिए मतदाताओं की आयु सीमा को 21 साल से कम करके 18 साल किया। पंचायती राज सिस्टम में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण दिया गया। अनुसूचित जाति, जनजाति को हक दिया गया। पंचायतों का थ्री टियर सिस्टम लागू किया।

जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने पंचायतों को मजबूत किया। राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के युवाओं को सही दिशा दी। लोकतंत्र को जमीन पर मजबूत किया।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी एक महान व दूरदर्शी नेता थे। सूचना तकनीक व कंप्यूटर को बढ़ावा देने में पूर्व प्रधानमंत्री की अहम भूमिका थी। उस समय भाजपा ने कंप्यूटर का विरोध किया था। राजीव गांधी जमीनी स्तर पर पंचायतों को मजबूत करके विकास को बढ़ावा देना चाहते थे। देश की तरक्की में राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं मनमोहन सिंह, रजनीश शर्मा, गुरबचन कुमार, गुरदर्शन सिंह, कृष्ण लाल गुप्ता, शशि शर्मा, डा. रमाकांत खजूरिया, सुमन चौधरी व अन्य ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।